JNU छात्रसंघ चुनाव: चार नवंबर को मतदान, छह को नतीजे; आज मतदाता सूची में सुधार शुरू, 25 से 27 अक्तूबर तक नामांकन प्रक्रिया

JNU छात्रसंघ चुनाव: चार नवंबर को मतदान, छह को नतीजे; आज मतदाता सूची में सुधार शुरू, 25 से 27 अक्तूबर तक नामांकन प्रक्रिया

 जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए चार नवंबर को मतदान होगा। छह को नतीजों की घोषणा होगी। शेड्यूल के अनुसार नामांकन प्रक्रिया 25 से 27 अक्तूबर चलेगी। 

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के 2025-26 सत्र के चुनाव के लिए चार नवंबर को मतदान होगा। वहीं, छह को नतीजों की घोषणा होगी। विश्वविद्यालय की चुनाव समिति द्वारा संभावित शेड्यूल जारी कर दिया गया है। संभावित मतदाता सूची का प्रदर्शन और सुधार प्रक्रिया 24 अक्तूबर से शुरू होगी।

कल से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

शेड्यूल के अनुसार नामांकन प्रक्रिया 25 से 27 अक्तूबर चलेगी। इसके बाद वैध नामांकन प्रदर्शित किए जाएंगे और 28 अक्तूबर को नाम वापस लिया जा सकेंगा। उम्मीदवारों की अंतिम सूची उसी शाम जारी की जाएगी। विद्यालयों की आम सभा (जीबीएम) 29 से 31 अक्तूबर तक आयोजित की जाएंगी। इसके बाद एक नवंबर को विश्वविद्यालय की आम सभा और दो नवंबर को अध्यक्षीय बहस होगी।

तीन नवंबर से चुनाव प्रचार नहीं

तीन नवंबर को चुनाव प्रचार निषेध दिवस घोषित किया गया है। ऐसे में मतदान चार नवंबर को दो सत्रों में होगा, जो सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक और दोपहर ढाई से शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा, जबकि मतगणना उसी शाम शुरू होगी। इसके अलावा अंतिम परिणाम छह नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

पिछले जेएनयूएसयू चुनावों में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन और डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फ्रंट (आइसा-डीएसएफ) वाले वामपंथी गठबंधन ने केंद्रीय पैनल के चार में से तीन पदों पर जीत हासिल की थी, जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एक पद जीता था।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *