बता दें कि लाल किले ब्लास्ट के बाद दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है। राजधानी के तमाम इलाकों में वाहनों की गहन चेकिंग चल रही है। इसी सख्त चेकिंग के दौरान एक ऐसा वाकया सामने आया जिसने पुलिस वालों को भी पहले हैरान और फिर हंसने पर मजबूर कर दिया।
दरअसल, चेकिंग के दौरान एक कार रोकी गई और जब पुलिस ने उसकी डिक्की खोली तो अंदर एक शख्स लेटा मिला। पहले तो लगा जैसे कोई अपहरण या संदिग्ध मामला हो, लेकिन कुछ ही देर में पूरी कहानी साफ हो गई।
पता चला कि वो शख्स दरअसल कार मालिक का मामा का बेटा था, जो एक शादी समारोह से लौटते वक्त डिक्की में ही सो गया था। कार में सीटें पहले से भरी थीं, तो उसने मजाक-मजाक में डिक्की में जगह बना ली और रास्ते में नींद लग गई।
पुलिस ने पूरे मामले की जांच की, लेकिन जब हकीकत सामने आई तो हंसी का माहौल बन गया। हालांकि, अधिकारियों ने साफ कहा है कि मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए किसी भी वाहन या व्यक्ति की चेकिंग को हल्के में नहीं लिया जा सकता।
बता दें कि लाल किले ब्लास्ट के बाद दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।



