दुष्कर्म के बाद महिला को फेंका: प्राइवेट अंगों से निकल रहा था खून, चेहरे पर गहरे घाव… पीड़िता की हालत गंभीर

दुष्कर्म के बाद महिला को फेंका: प्राइवेट अंगों से निकल रहा था खून, चेहरे पर गहरे घाव… पीड़िता की हालत गंभीर

पुलिस ने आरोपी कन्नू को पकड़ लिया है। वह महिला को 22 नवंबर को अपने घर लेकर आया था। बताया जा रहा है कि यहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बेरहमी से मारपीट की।

उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके के मजनू का टीला इलाके में महिला के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया फिर जमकर पीटा। इसके बाद आरोपी ने महिला को अर्धनग्न हालत में सड़क पर फेंक दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब पीड़िता को देखा तो उसके प्राइवेट अंगों से खून निकल रहा था। पीड़िता को महिला बस अड्डे के पास स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई और बयान देने की स्थिति में नहीं है। चेहरे पर गहरे घावों के चलते आंखों की रोशनी जाने की आशंका है। 

उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी युवक कन्नू (36) इस महिला को 22 नवंबर को अपने घर लेकर आया था। बताया जा रहा है कि यहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बेरहमी से मारपीट की। आरोपी ने महिला को एन-ब्लॉक, मजनू का टीला में झुग्गी बस्ती के पास सड़क पर अर्धनग्न हालत में फेंक दिया।

पीड़िता एक घर के सामने कई घंटे बेसुध पड़ी रही। घर में रहने वाली महिला ने जब पीड़िता को देखा तो वह पहले घर गई और बहन को बुलाकर लाई। इसके बाद मजनू का टीला चौकी पुलिस को सूचना दी। पास में रहने वाले एक युवक ने महिला को चादर उड़ाई थी। महिला को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। सोमवार शाम तक महिला की हालत गंभीर बनी हुई थी। 

मजनू का टीला चौकी प्रभारी नवीन सिद्धू की टीम ने जांच की और इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। एसआई नवीन की टीम ने जांच में तेजी दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी कन्नू को पकड़ लिया। वह सीसीटीवी फुटेज में महिला के साथ दिखाई दे रहा था। इसके बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि महिला ने उल्टी कर दी थी इस कारण उसने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। आरोपी ई-रिक्शा चलाता है। सिविल लाईंस थाने में मामला दर्ज किया गया है। 

पीड़ित महिला के बयान अभी नहीं हो पाए गए हैं। बयानों के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। सिविल लाईंस थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजा बंठिया, पुलिस उपायुक्त, उत्तरी जिला, दिल्ली पुलिस

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *