Tehri Bus Accident: माता के दर्शन कर लौट रहे थे, खाई में खींच ले गई मौत, सामने आई हादसे की वजह, तस्वीरें

Tehri Bus Accident: माता के दर्शन कर लौट रहे थे, खाई में खींच ले गई मौत, सामने आई हादसे की वजह, तस्वीरें

 कुंजापुरी मंदिर में दर्शन करने के बाद सभी यात्री पार्किंग में ढलान पर खड़ी बस में सवार हो रहे थे। बस स्टार्ट की तो बस हिचकोले खाते हुए आगे बढ़ने लगी। चालक ने ब्रेक लगाने का प्रयास किया लेकिन बस पहाड़ी से टकराते हुए सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई।

कुंजापुरी मंदिर से दर्शन कर लौट रही यात्रियों ने सोचा भी नहीं होगा कि ये उनका आखिरी सफर होगा। मंदिर से हंसी खुशी लौट रहे यात्रियों की बस बडेडा गांव के पास अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। खाई में बस के गिरते ही चीत्कार मच गई। बस में सवार पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल छह यात्रियों को नरेंद्रनगर में प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। जबकि छह घायलों को नरेंद्रनगर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। दुर्घटना का कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया गया है।

बस दुर्घटना में घायल यात्रियों ने बताया कि कुछ दिनों से मुनिकीरेती में स्थित दयानंद आश्रम में वेदांतों पर कार्यशाला चल रही है। जिसमें विभिन्न राज्यों से आए भक्तगण प्रतिभाग कर रहे हैं। उनमें से कुछ लोग सोमवार सुबह दो बसों में सवार होकर सिद्धपीठ कुंजापुरी के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचे थे।

दर्शन करने के बाद सभी यात्री सुबह 11:30 बजे पार्किंग में ढलान पर खड़ी बस में सवार हो रहे थे। बस में 18 लोग ही सवार हुए थे तब तक चालक ने बस स्टार्ट की तो बस हिचकोले खाते हुए आगे बढ़ने लगी। चालक ने ब्रेक लगाने का प्रयास किया लेकिन बस पहाड़ी से टकराते हुए सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई।

बस दुर्घटना होने पर स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस-प्रशासन को सूचना दी। घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर घायलों का रेस्क्यू शुरू किया। एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि चार महिलाओं और एक पुरुष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।

Tehri Accident Bus carrying devotees falls into ditch Returning after visiting Kunjapuri Mandir Photos
टिहरी में हादसा – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

खाई से निकालकर पांच लोगों को गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स ऋषिकेश भेजा गया जबकि अन्य आठ घायलों को श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय नरेंद्रनगर में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। डीएम नितिका खंडेलवाल और एसएसपी आयुष अग्रवाल ने नरेंद्रनगर अस्पताल पहुंचकर घायलों की कुशलक्षेम पूछी। पूछताछ में बस चालक शंभू सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी रायवाला ने बताया कि पार्किंग में खड़ी बस स्टार्ट करते ही अनियंत्रित होकर आगे बढ़ने लगी।

Tehri Accident Bus carrying devotees falls into ditch Returning after visiting Kunjapuri Mandir Photos
टिहरी में हादसे के बाद प्रशासन की टीम – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

काफी प्रयासों के बाद भी ब्रेक नहीं लगे तो बस पहाड़ी से टकराई और नाली में डालकर रोकने का प्रयास किया। लेकिन बस उछाल मारते हुए बडेडा गांव के पास खाई में गिर गई। पर्यटक शिव कुमार शाह ने बताया कि बस में पूरे लोग भी नहीं चढ़े थे, चालक ने बस स्टार्ट कर दी। बस आगे बढ़ने पर रोकने के लिए कहा लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी और कुछ पल में ही बस खाई में गिर गई।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *