उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में हाईवे किनारे खड़ी डीसीएम में घुसी कार, चार डॉक्टरों की मौत

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में हाईवे किनारे खड़ी डीसीएम में घुसी कार, चार डॉक्टरों की मौत

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। अमरोहा में नेशनल हाईवे पर बुधवार की देर रात भीषण हादसा हो गया। हाईवे किनारे खड़ी डीसीएम में पीछे से तेज रफ्तार कार घुस गई। कार सवार श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के चार छात्रों की मौत हो गई। जान गंवाने वालों में एक दिल्ली तो दूसरा त्रिपुरा का छात्र भी शामिल हैं। सभी छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं।

यह हादसा रजबपुर थाना क्षेत्र में अतरासी को जाने वाली सर्विस रोड के पास हुआ। रात करीब 9 बजे फोम के गद्दों से भरी डीसीएम हाईवे किनारे खड़ी थी। तभी गजरौला की तरफ से दिल्ली नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार हाईवे किनारे खड़ी इस डीसीएम में घुस गई। 

हादसा इतना भीषण हुआ कि कार के परखच्चे उड़ गए। तेज धमाका होने के बाद हादसा स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हाईवे पर जाम के हालात बन गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और डीसीएम में फंसी कार को ट्रैक्टर से खींच कर निकला गया। 

कार में सवार चारों छात्र लोग बुरी तरह फंस गए थे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को काटकर छात्रों के शव बाहर निकाले और पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। डीसीएम का चालक मौके से भाग गया। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने भी हादसे स्थल का मुआयना किया। 

जानकारी मिलते श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी के प्रतिकुलाधिपति राजीव त्यागी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान एक छात्र की पहचान आयुष शर्मा पुत्र महेश शर्मा निवासी द्वारका दिल्ली सेक्टर 16 के रूप में हुई। 

त्रिपुरा का रहने वाला था एक छात्र
जबकि दूसरा छात्र सप्त ऋषि दास पुत्र शुशांत शेखर दास निवासी वार्ड 12 रामनगर अर्थला त्रिपुरा के रूप में हुई है। मरने वालों में तीसरे छात्र की पहचान अर्णव चक्रवर्ती और चौथा श्रेष्ठ पंचोली है। 

पढ़ाई पूरी करने के बाद कर रहे थे इंटर्नशिप
सभी छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। इंटर्नशिप कर रहे हैं। सभी 2020 बेच एमबीबीएस के छात्र थे। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मरने वाले चारों छात्रों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *