अमेरिका ने वेनेजुएला में की सैन्य कार्रवाई, राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाया गया

अमेरिका ने वेनेजुएला में की सैन्य कार्रवाई, राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाया गया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि उनके देश ने वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाया गया है। 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके देश ने वेनेजुएला और उसके नेता राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। इस कार्रवाई में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया गया है और उन्हें देश से बाहर ले जाया गया है। यह अभियान अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर किया गया। आगे और जानकारी दी जाएगी। आज सुबह 11 बजे (अमेरिकी समयानुसार) मार-ए-लागो में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।

उपराष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिग्ज का बयान
वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिग्ज ने सरकारी टीवी पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि सरकार को राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस के ठिकाने की कोई जानकारी नहीं है। रॉड्रिग्ज ने कहा कि अमेरिका द्वारा कार्रवाई के बाद राष्ट्रपति कहां हैं, यह स्पष्ट नहीं है और सरकार उनकी प्रूफ ऑफ लाइफ की मांग कर रही है। इस बयान के बाद देश में राजनीतिक अनिश्चितता और बढ़ गई है।

इससे पहले समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने जानकारी दी थी कि वेनेजुएला की राजधानी में शनिवार तड़के अचानक दहशत का माहौल बना,जब शहर के कई इलाकों में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं। स्थानीय समयानुसार रात करीब दो बजे (GMT 6 बजे) कम से कम सात जोरदार धमाके सुनाई दिए, वहीं आसमान में नीची उड़ान भरते विमानों की आवाज भी लोगों ने सुनी। रिपोर्ट में बताया गया था कि राष्ट्रपति मादुरो ने देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है। धमाकों की आवाज सुनते ही कई इलाकों में लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ स्थानों पर लोग सड़कों पर जमा होकर आसमान की ओर देखते नजर आए। 

वेनेजुएला की राजधानी काराकास शुक्रवार देर रात (स्थानीय समयानुसार) अमरेकी हमलों से दहल उठी। अमेरिका के विमानों ने देश में कई जगहों पर हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी हमलों के बीच अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को बंधक बना लिया है। 

वेनेजुएला में सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज, उपराष्ट्रपति डेल्सी को अंतरिम राष्ट्रपति बनाए जाने का दावा

वेनेजुएला में सत्ता को लेकर बड़ी राजनीतिक हलचल के बीच खोजी पत्रकार लौरा लूमर ने शनिवार को दावा किया कि मौजूदा उपराष्ट्रपति डेल्सी को जल्द ही देश का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित किया जा सकता है। लूमर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सूत्रों के हवाले से कहा कि यह फैसला अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर किए गए बड़े सैन्य हमले के बाद लिया जा रहा है। 

लूमर के अनुसार, अमेरिकी विशेष बलों द्वारा मादुरो की गिरफ्तारी के बाद सत्ता शून्यता की स्थिति पैदा हुई है, जिसे भरने के लिए डेल्सी को अंतरिम नेतृत्व सौंपे जाने की तैयारी है। हालांकि वेनेजुएला सरकार या आधिकारिक संस्थानों की ओर से अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं की गई है।

रूस ने अमेरिकी कार्रवाई को बताया सशस्त्र आक्रामकता

रूस के विदेश मंत्रालय ने वेनेजुएला के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई को कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे सशस्त्र आक्रामकता करार दिया है। मंत्रालय ने शनिवार को टेलीग्राम पर जारी बयान में कहा कि वेनेजुएला को बिना किसी बाहरी, विशेष रूप से सैन्य हस्तक्षेप के, अपने भविष्य का निर्धारण करने का पूरा अधिकार है। बयान में कहा गया कि किसी भी तरह का दबाव या सैन्य कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून और संप्रभुता के सिद्धांतों के खिलाफ है। 

रूस ने चेतावनी दी कि इस तरह के कदम क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर तनाव को और बढ़ा सकते हैं। मॉस्को ने सभी पक्षों से संयम बरतने और हालात को बिगड़ने से रोकने के लिए संवाद का रास्ता अपनाने की अपील की। साथ ही रूस ने वेनेजुएला की जनता और सरकार के प्रति अपनी एकजुटता दोहराई। विदेश मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाने की मांग का समर्थन करता है, ताकि मौजूदा स्थिति पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो सके और किसी भी संभावित टकराव को रोका जा सके। रूस का कहना है कि लैटिन अमेरिका को शांति का क्षेत्र बने रहना चाहिए और किसी भी देश की संप्रभुता का उल्लंघन स्वीकार्य नहीं है।

अमेरिका ने मादुरो पर कौन से आरोप लगाए?

अमेरिका के न्याय विभाग ने 2020 में वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो पर नार्को-आतंकवाद के गंभीर आरोप लगाए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान दायर कई अभियोगों में कहा गया कि मादुरो और उनके सहयोगियों ने वेनेजुएला को मादक पदार्थ तस्करों और आतंकी संगठनों के हित में काम करने वाले एक आपराधिक उद्यम में बदल दिया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, इस नेटवर्क के जरिए अरबों डॉलर की लूट की गई। उस समय के अटॉर्नी जनरल विलियम बोर ने इसे भ्रष्ट वेनेजुएला शासन करार दिया था।

न्यूयॉर्क में दायर एक आरोपपत्र में मादुरो और सत्तारूढ़ पार्टी के नेता कैबेलो पर कोलंबियाई विद्रोहियों और सैन्य अधिकारियों के साथ साजिश कर अमेरिका में कोकीन की बाढ़ लाने का आरोप लगाया गया। अभियोगों के साथ 14 अधिकारियों के नाम उजागर किए गए और मादुरो सहित पांच लोगों पर कुल 5.5 करोड़ डॉलर का इनाम घोषित किया गया, जिसे यूनाइटेड स्टेट्स न्याय विभाग ने ड्रग व्यापार को अमेरिका के खिलाफ हथियार बताकर उचित ठहराया।

अमेरिकी हमलों के बाद वेनेजुएला ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक मांगी

वेनेजुएला सरकार ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाने की मांग की है। विदेश मंत्री गिल ने कहा कि अमेरिका द्वारा किए गए हमले वेनेजुएला की संप्रभुता पर आपराधिक आक्रमण हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून की रक्षा के लिए सुरक्षा परिषद को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए। 

अमेरिकी हमले पर ईरान की कड़ी प्रतिक्रिया

ईरान ने वेनेजुएला पर कथित अमेरिकी सैन्य हमले की कड़ी निंदा की है। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूएस की यह कार्रवाई वेनेजुएला की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन है और यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर के खिलाफ है। ईरान ने वेनेजुएला के साथ एकजुटता जताते हुए ऐसे किसी भी सैन्य हस्तक्षेप को अस्वीकार्य बताया।

मादुरो के खिलाफ अमेरिका में मुकदमा चलाने की प्रक्रिया शुरू, रिपब्लिकन सीनेटर का दावा

 अमेरिका में एक रिपब्लिकन सीनेटर ने दावा किया है कि यूएस ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को गिरफ्तार कर अमेरिका में मुकदमा चलाने की प्रक्रिया शुरू की है। सीनेटर के अनुसार, यह जानकारी उन्हें अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो से बातचीत के दौरान मिली। 

वेनेजुएला में अमेरिका कार्रवाई पर रूस बोला- यह कदम अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ

रूस के विदेश मंत्रालय ने वेनेजुएला के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई को सशस्त्र आक्रामकता करार देते हुए कड़ी निंदा की है। मंत्रालय ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई को सही ठहराने के लिए दिए जा रहे किसी भी तरह के बहाने स्वीकार्य नहीं हैं। रूस ने स्पष्ट किया कि वह वेनेजुएला की संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों के संरक्षण के पक्ष में खड़ा है और ऐसे कदम अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ हैं।

रूसी विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया कि रूस वेनेजुएला की जनता के साथ पूरी एकजुटता व्यक्त करता है और वहां के बोलिवेरियन नेतृत्व के उस रास्ते का समर्थन करता है, जो देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए अपनाया जा रहा है। मंत्रालय ने यह भी जोर दिया कि लैटिन अमेरिका को शांति का क्षेत्र बने रहना चाहिए और बाहरी सैन्य हस्तक्षेप से बचा जाना जरूरी है। बयान में यूएस की कार्रवाई को क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा बताया गया और कहा गया कि वेनेजुएला के आंतरिक मामलों में दखल अस्वीकार्य है। रूस के विदेश मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से संयम बरतने की अपील भी की।

वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो लापता, उपराष्ट्रपति ने जीवन के प्रमाण की मांग की

वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिग्ज ने सरकारी टीवी पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि सरकार को राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस के ठिकाने की कोई जानकारी नहीं है। रॉड्रिग्ज ने कहा कि अमेरिका द्वारा कार्रवाई के बाद राष्ट्रपति कहां हैं, यह स्पष्ट नहीं है और सरकार उनकी प्रूफ ऑफ लाइफ की मांग कर रही है। इस बयान के बाद देश में राजनीतिक अनिश्चितता और बढ़ गई है।

अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला पर बड़े पैमाने की सैन्य कार्रवाई करने का दावा किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान राष्ट्रपति मादुरो को हिरासत में लेकर देश से बाहर भेज दिया गया है। यह कार्रवाई वाशिंगटन द्वारा महीनों से बढ़ाए जा रहे दबाव के बाद की गई। हालांकि, वेनेजुएला सरकार ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए किसी भी आधिकारिक जानकारी से इनकार किया है, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं।

वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति का दावा

वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति ने दावा किया है कि राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस इस समय लापता हैं।

अमेरिकी हमले के बाद ट्रंप बोले- राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी हमारे कब्जे में

वेनेजुएला पर अमेरिका द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने वेनेजुएला और उसके नेता, राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ एक बड़े पैमाने पर सफल हमला किया है। मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाया गया है। यह अभियान अमेरिकी एजेंसियों के सहयोग से चलाया गया। विस्तृत जानकारी जल्द ही दी जाएगी।आज सुबह 11 बजे मार-ए-लागो में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *