भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने कर्तव्य पथ पर गगनभेदी उड़ान भर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस दौरान राफेल लड़ाकू विमानों से लेकर सुखोई, सी-130 और सी-295 ने हैरतअंगेज उड़ान भर भारत की वायु शक्ति की झलक दिखाई।
गणतंत्र दिवस की परेड में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों राफेल ने उड़ान भरी। राफेल लड़ाकू विमानों ने वज्रांग फॉर्मेशन में उड़ान भरी और गगनभेदी गर्जना से आकाश को गुंजायमान कर दिया। जिसे देख-सुनकर दर्शक रोमांचित हो गए। राफेल लड़ाकू विमानों ने गर्व और शौर्य की मिसाल पेश करते हुए कर्तव्य पथ के ऊपर से उड़ान भरी। वायु सेना के फ्लाईपास्ट में 29 विमान शामिल हुए, जिनमें 16 लड़ाकू विमान, चार ट्रांसपोर्ट विमान और नौ हेलीकॉप्टर शामिल हुए।
वायु सेना के विमानों ने उच्च युद्धक क्षमता और कौशल का प्रदर्शन किया
- इस बीच अचानक से गर्जना करते हुए 6 राफेल लड़ाकू विमानों ने कर्तव्य पथ के ऊपर एक विशिष्ट पैटर्न में उड़ान भरी।
- भारतीय वायुसेना के विमानों ने 76वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर फ्लाई-पास्ट पेश किया। आसमान को चीरते हुए फाइटर जेट्स की उड़ान ने दर्शकों में जोश भर दिया।
- यह वज्रांग फोर्मेशन है, जो हमारे लड़ाकू विमानों के युद्धाभ्यास, तालमेल और उच्च क्षमता को दर्शाता है।
- एक राफेल लड़ाकू विमान ने विजय फॉर्मेशन का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए 900 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ान भरी और गोते खाते हुए ऊपर की तरफ उड़ान भरी और विमान आकाश की ऊंचाई में अदृश्य हो गया।
- इस फॉर्मेशन के जरिए वायुसेना ने अपनी उच्च प्रदर्शन क्षमता का प्रदर्शन किया।वायुसेना के पी-8आई ने वरुण फॉर्मेशन में कर्तव्य पथ के ऊपर से उड़ान भरी। वहीं सुखोई-30 लड़ाकू विमानों ने विक्ट्री फॉर्मेशन में उड़ान भरकर लोगों को रोमांचित कर दिया।
- इससे पहले ध्रुव एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर्स ने ऑपरेशन सिंदूर के सेना के ध्वज के साथ उड़ान भरी। वहीं रुद्र हेलीकॉप्टर्स ने प्रहार फॉर्मेशन में उड़ान भरी।



