ईरान इजरायल के बीच जंग में नक्शे पर दिख रहा ये इलाका है, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज। ईरान ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज यानी होर्मुज की खाड़ी को बंद कर दिया है। ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों की आवाजाही पर रोक लगा दी है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज युद्ध का असर दिखना शुरु हो गया है। तेल के 150 टैंकर फंस गए हैं। अब सवाल ये है कि स्ट्रेट ऑफ हॉमुर्ज के बंद होने से दुनिया भर में इसका क्या प्रभाव होगा और किस देश को सबसे ज्यादा नुकसान होगा लेकिन उससे पहले समझते हैं कि ये स्ट्रेट ऑफ हॉमुर्ज का इलाका है क्या।
स्ट्रेट ऑफ हॉमुर्ज है क्या?
ये 21 मील यानी (33 किलोमीटर) चौड़ा इलाका है, जो ईरान, ओमान व संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच में स्थित हैं. ये एक संकीर्ण समुद्री रास्ता है,दुनिया भर में समुद्र के रास्ते होने वाले कच्चे तेल के व्यापार का 20 से 25 प्रतिशत हिस्सा अकेले इसी रास्ते से होकर गुजरता है।सऊदी अरब, इराक, कुवैत, यूएई जैसे तेल उत्पादक देश अपना तेल इसी मार्ग से दुनिया तक भेजते हैं। इसके अलावा कतर की पूरी एलएनजी (LNG) सप्लाई भी इसी पर निर्भर है. इस संकरे समुद्री मार्ग से रोजाना लगभग 2 करोड़ बैरल कच्चा और रिफाइंड तेल गुजरता है, जो वैश्विक तेल खपत का लगभग पांचवां हिस्सा है.



