RBI Vacancy 2026: आरबीआई में 650 पदों के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, इतने दिन का मिला समय, ग्रेजुएट्स करें आवेदन

RBI Vacancy 2026: आरबीआई में 650 पदों के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, इतने दिन का मिला समय, ग्रेजुएट्स करें आवेदन

भारतीय रिजर्व बैंक ने सहायक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 2026 की समय सीमा बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब निर्धारित नई तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सहायक पदों के 650 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। बैंक के अनुसार, तकनीकी कारणों से कुछ उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। इसे ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की नई अंतिम तिथि 10 मार्च 2026, रात 11:59 बजे तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस संशोधित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन पूरा कर लें।

भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने विभिन्न कार्यालयों जैसे अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में कुल 650 सहायक पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है।

आवेदन की सभी शर्तें

  • उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 50% अंक हों। (SC/ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए सिर्फ उत्तीर्ण होना पर्याप्त है।)
  • उम्मीदवार को कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान होना चाहिए।
  • जिस राज्य या क्षेत्र के लिए आवेदन किया जा रहा है, वहां की स्थानीय भाषा में उम्मीदवार को पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने की दक्षता होनी चाहिए।
  • पूर्व सैनिकों के लिए कम से कम 15 साल की रक्षा सेवा पूरी करने के बाद किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष डिग्री आवश्यक है।
  • RBI सहायक पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है, जिसमें न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। इसके अनुसार, उम्मीदवारों का जन्म 2 फरवरी 1998 से 1 फरवरी 2006 के बीच होना चाहिए, जिसमें दोनों तिथियां शामिल हैं।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जिस पर 18% GST अतिरिक्त लगेगा। वहीं SC, ST, PWD और पूर्व सैनिक (EXS) उम्मीदवारों के लिए 50 रुपये सूचना शुल्क निर्धारित किया गया है, जिस पर भी 18% GST लागू होगा। आरबीआई के वर्तमान कर्मचारियों के लिए आवेदन शुल्क मुफ्त रखा गया है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले अपने ब्राउज़र में RBI की आधिकारिक rbi.org.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर जाकर RBI Assistant Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • “New Registration” विकल्प चुनें और अपने व्यक्तिगत विवरण दर्ज करके अकाउंट बनाएं।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक शैक्षणिक विवरण, आयु और अन्य जानकारी सही तरीके से भरें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म भरने के बाद सभी विवरणों की जांच करें और सबमिट करें।
administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *