मनाली में फंसी एक हजार गाड़ियां: बर्फबारी से हुआ जीवन अस्त व्यस्त, बर्फ पर डाली जा रही मिट्टी-यूरिया

मनाली में फंसी एक हजार गाड़ियां: बर्फबारी से हुआ जीवन अस्त व्यस्त, बर्फ पर डाली जा रही मिट्टी-यूरिया

डीएसपी ने अपील करते हुए कहा कि हम सभी से अनुरोध करते हैं कि धैर्य बनाए रखें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस हमेशा आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर हैं।

हिमाचल प्रदेश के मनाली में आज अचानक हुई भारी बर्फबारी के कारण साउथ पोर्टल के पास लगभग एक हजार से अधिक वाहन बर्फ में फंस गए हैं। पुलिस की पूरी टीम पिछले तीन घंटों से मौके पर तैनात है और लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

मौके पर खुद डीएसपी
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि मैं स्वयं भी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद हूं और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी करते हुए उसे निरंतर संचालित कर रहा हूं। पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि सभी लोगों को सुरक्षित रूप से मनाली की ओर निकाला जा सके।

बर्फ पर डाली जा रही मिट्टी और यूरिया खाद
इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा बीआरओ (BRO) और अन्य संबंधित एजेंसियों से भी अनुरोध किया गया है कि वे अपनी टीमों को तुरंत मौके पर तैनात करें, ताकि सड़क पर पड़ी बर्फ को मिट्टी डालकर, मशीनों की सहायता से और आवश्यकता पड़ने पर यूरिया खाद का उपयोग करके हटाया जा सके। इससे बर्फ में फंसे सभी वाहनों और सैलानियों को सुरक्षित रूप से मनाली की ओर निकाला जा सकेगा।

धैर्य बनाए जाने की अपील
डीएसपी ने अपील करते हुए कहा कि हम सभी से अनुरोध करते हैं कि धैर्य बनाए रखें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस हमेशा आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर हैं।

administrator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *