शेयर बाजार में हरे निशान पर ओपनिंग हुई है। सेंसेक्स 550 अंक चढ़कर कारोबार कर रहा है तो निफ्टी 23350 के पार पहुंच गया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन गुरुवार को भी हरे निशान पर कारोबार होता दिखा। भारतीय बाजार के दो बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेसेक्स 566.32 (0.72%) अंकों की बढ़त के साथ 78,677.56 के स्तर पर कारोबार करता दिखा और 78,730 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा।दूसरी ओर, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 144.45(0.60%) अंक उछलकर 24,375.75 के स्तर पर पहुंच गया।
शुरुआती कारोबार के दौरान आईसीआईसीआई और एलएंडटी के शेयर टॉप गेनर्स के रूप में कारोबार करते दिखे।
शेयर बाजार : बीएसई के 30 शेयरों का हाल




