Donroe Doctrine: अमेरिकी नीति पर ट्रंप के बड़े बयान ईरान से समझौते के लिए खुद जाएंगे PAK! PM मोदी पर भी बोले

Donroe Doctrine: अमेरिकी नीति पर ट्रंप के बड़े बयान ईरान से समझौते के लिए खुद जाएंगे PAK! PM मोदी पर भी बोले

अमेरिकी नीति पर ट्रंप के बड़े बयान ईरान से समझौते के लिए खुद जाएंगे PAK। उन्होंने पीएम मोदी और भारत के साथ संबंध पर भी टिप्पणी की। ट्रंप के बयानों को उनकी विदेश नीति और पश्चिम एशिया समेत दुनिया के अन्य हिस्सों को लेकर अमेरिकी रुख की तरह भी देखा जा रहा है। ईरान और भारत के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति ने और किन विषयों पर क्या कहा? इस खबर में जानिए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ उनके रिश्ते बहुत अच्छे हैं। 40 दिनों से अधिक की जंग के बाद तनावपूर्ण शांति के बीच आई इस टिप्पणी को उनके यू-टर्न की तरह भी पेश किया जा रहा है।

इसके अलावा उन्होंने भारत और अमेरिका के संबंधों पर भी टिप्पणी की। ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना ‘दोस्त’ बताते हुए कहा, मोदी के साथ फोन पर उनकी बातचीत ‘बहुत अच्छी’ रही। पीएम मोदी ने भी ट्रंप के फोन कॉल की पुष्टि की थी। 

अमेरिकी नीति पर ट्रंप के बड़े बयान ईरान से समझौते के लिए खुद जाएंगे PAK

गौरतलब है कि दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति और समुद्री सुरक्षा पर चर्चा की। उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला और सुरक्षित रखने पर जोर दिया। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी दोनों नेताओं के बीच की बातचीत को सकारात्मक बताया। वहीं ट्रंप ने यह भी कहा है कि अगर ईरान के साथ समझौता हो जाता है तो वह समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए पाकिस्तान जा सकते हैं।

10वां युद्ध रुकवाने का दावा
राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और ईरान से इतर इस्रायल और लेबनान के बीच युद्धविराम पर भी बयान दिया। उन्होंने लेबनानी राष्ट्रपति जोसेफ आउन और इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी बात की। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल में 10वां युद्ध रोकने में सफलता हासिल की है।

ट्रंप की नीतियों के लिए डोनरो डॉक्ट्रिन शब्द क्यों?
डोनरो सिद्धांत जुमले का इस्तेमाल ट्रंप की 2026 की विदेश नीति के संदर्भ में किया जाता है। इस धारा के तहत सरकार ‘अमेरिका सबसे पहले और केवल अमेरिका’ जैसे रुख पर जोर देती है। डोनरो सिद्धांत पूर्व राष्ट्रपति के दौर में इस्तेमाल ‘मोनरो सिद्धांत’ से प्रेरित है। दरअसल, 1823 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जेम्स मुनरो ने यूरोपीय उपनिवेशीकरण बंद करने का एलान किया था। उन्होंने कहा था कि अमेरिका में किसी भी हस्तक्षेप को अमेरिका के खिलाफ दुश्मनी बढ़ाने जैसे कृत्य के रूप में देखा जाएगा। बीते करीब 200 साल से अधिक समय से इस नीति को डोनरो सिद्धांत की तरह पेश किया जा रहा है। अब गाहे-ब-गाहे ट्रंप की नीतियों को भी इसी जुमले के आधार पर पेश किया जाता है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *