पावरग्रिड कॉर्पोरेशन में निकली 660 पदों पर नॉन-एग्जिक्यूटिव की भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

पावरग्रिड कॉर्पोरेशन में निकली 660 पदों पर नॉन-एग्जिक्यूटिव की भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

POWERGRID Recruitment 2026: पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने नॉन-एग्जिक्यूटिव के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि से आवेदन कर सकते हैं।

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (POWERGRID) ने 660 गैर-कार्यकारी पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती में जूनियर ऑफिसर ट्रेनी, डिप्लोमा ट्रेनी और जूनियर टेक्नीशियन ट्रेनी जैसे पद शामिल हैं। इसके साथ ही POWERGRID की सहायक कंपनी CTUIL भी विभिन्न पदों पर भर्ती कर रही है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • डीटीई (इलेक्ट्रिकल): इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 3 साल का पूर्णकालिक डिप्लोमा होना चाहिए, जिसमें सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए कम से कम 70% अंक और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए पास अंक आवश्यक हैं।
  • डीटीसी (सिविल): सिविल इंजीनियरिंग में 3 साल का पूर्णकालिक डिप्लोमा होना चाहिए, जिसमें सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए न्यूनतम 70% अंक और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए पास अंक आवश्यक हैं।
  • डीटीएस (सर्वे): सिविल इंजीनियरिंग या सर्वेक्षण अभियांत्रिकी में 3 साल का पूर्णकालिक डिप्लोमा होना चाहिए, जिसमें कम से कम 70% अंक आवश्यक हैं।
  • जेओटी  (HR): बीबीए/बीबीएम/बीबीएस में 3 साल की पूर्णकालिक स्नातक डिग्री होनी चाहिए, जिसमें सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए न्यूनतम 60% अंक आवश्यक हैं।
  • जेओटी (F&A): उम्मीदवार को सीए या सीएमए का इंटरमीडिएट (Inter) पास होना चाहिए।
  • जेटीटी (Survey): किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सर्वेयर ट्रेड में 2 साल का पूर्णकालिक ITI कोर्स होना चाहिए।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जो ऑनलाइन माध्यम से लिया जाएगा और यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। सामान्य, ओबीसी (NCL) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को DTE/JOT पदों के लिए 300 रुपये तथा जेटीटी पदों के लिए 200 रुरये शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है, यानी वे बिना शुल्क के आवेदन कर सकते हैं।

इतना मिलेगा वेतन

डीटीई और जेओटी पदों के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 2,50,000 रुपये का बांड देना होगा, जबकि JTT पद के लिए यह राशि 1,25,000 रुपये रखी गई है। एससी, एसटी और PwBD उम्मीदवारों के लिए यह बांड राशि अपेक्षाकृत कम निर्धारित की गई है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *