यूपी: प्रदेश में प्रचंड गर्मी का अलर्ट, इन जिलों में लू चलने की चेतावनी; बदला गया सरकारी-निजी स्कूलों का समय

यूपी: प्रदेश में प्रचंड गर्मी का अलर्ट, इन जिलों में लू चलने की चेतावनी; बदला गया सरकारी-निजी स्कूलों का समय

यूपी में गर्मी का सितम समय से पहले आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार 25 अप्रैल तक गर्मी का क्रम लगातार बढ़ता ही जाएगा। भीषण गर्मी ने यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों ने अपने पांव पसार लिए हैं। बुधवार की सुबह सात बजे से ही तीखी धूप लोगों को परेशान कर रही है। बुंदेलखंड और मध्यप्रदेश से सटे कुछ दक्षिणी जिलों में गर्म हवा और लू के थपेड़े और तपिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। माैसम विभाग ने बुधवार के लिए यूपी के 32 जिलों में लू की चेतावनी जारी किया है।

पूर्वानुमान है कि फिलहाल 25 अप्रैल तक प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।मंगलवार को 44.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बांदा प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं 43.4 डिग्री के साथ सुल्तानपुर प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा। प्रयागराज में 43.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में शुष्क पछुआ हवाओं और मौसम के प्रभाव से कई जिलों में लू चलने की स्थिति बन गई है। 26 अप्रैल से एक नए विक्षोभ के सक्रिय होने से बादलों की सक्रियता बढ़ सकती है।

इन 32 जिलों के लिए है लू की चेतावनी

प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी. सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आस पास के क्षेत्र ।

अब निजी स्कूलों में भी आठ तक की कक्षाएं 12:30 बजे तक ही चलेंगी

Uttar Pradesh: Severe heatwave alert issued in the state, warning of deadly heatwaves in these districts; gove
बदला गया स्कूलों का समय।

जिले में प्री-प्राइमरी से कक्षा आठ तक के सभी बोर्ड के सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालय 22 अप्रैल से सुबह 7:30 बजे से 12:30 बजे तक ही संचालित होंगे। जिलाधिकारी विशाख जी ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में भीषण गर्मी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि अग्रिम आदेशों तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। इस संबंध में उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

राजधानी में जारी रहेगा भीषण गर्मी का सितम

 राजधानी में मंगलवार को भी भीषण गर्मी का सितम जारी रहा। सोमवार की तुलना में अधिकतम तापमान में करीब डेढ़ डिग्री की कमी आई लेकिन गर्मी से ज्यादा राहत महसूस नहीं हुई। दिन चढ़ने के साथ ही गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों की परेशानी बढ़ाई।

मंगलवार दोपहर में गर्माहट और बढ़ी और झुलसाने वाली धूप का सामना करना पड़ा। स्कूल में छुट्टी के बाद घर लाैट रहे बच्चों के चेहरे भी धूप में मुरझाए नजर आए। सड़कों पर अमूमन सन्नाटा ही पसरा रहा। राहगीर भी छांव तलाशते नजर आए। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रूखी पछुआ हवाओं के प्रभाव से लू जैसी स्थिति बन रही है।

25 अप्रैल तक इस प्रचंड गर्मी और तपिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 26 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से बादलों की सक्रियता बढ़ने पर थोड़ी सी राहत मिलने की उम्मीद है।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री की गिरावट के साथ 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री की मामूली कमी के साथ 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *