MP में बेकाबू पिकअप पलटी: धार हादसे में मृतकों का आंकड़ा 16 पहुंचा; पीएम ने जताया दुख, PMNRF से मिलेगा मुआवजा

MP में बेकाबू पिकअप पलटी: धार हादसे में मृतकों का आंकड़ा 16 पहुंचा; पीएम ने जताया दुख, PMNRF से मिलेगा मुआवजा

धार के तिरला बायपास पर ओवरलोड पिकअप पलटने से 16 लोगों की मौत हो गई, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। 40-45 लोग सवार थे। कई गंभीर घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, राहत-बचाव कार्य जारी है।

धार के तिरला बायपास पर बुधवार रात एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें देर रात तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है थी। वहीं, गुरुवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह दर्दनाक दुर्घटना चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुई, जब मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक करीब 40 से 45 मजदूर सवार थे। वाहन के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

इस भीषण हादसे में मृतकों में बच्चों के भी शामिल होने की खबर है, जिससे घटना और भी दुखद हो गई है। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है।मृतकों के नाम

क्रमांकनामआयु/लिंगजातिगांव
1तनु 9 वर्ष भीलनयापुर
2अंगूरी 35 वर्ष / महिलाभीलसेमलीपुरा
3मीना 45 वर्ष / महिलाभीलपटेलिया / रामपुर
4सुमीत 14 वर्ष भीलनयापुर
5किरण 9 वर्ष भीलसेमलीपुरा
6भुरी 35 वर्ष / महिलाभीलसेमलीपुरा
7रंजना25 वर्ष / महिलाभीलसेमलीपुरा
8आयुष14 वर्ष भीलनयापुर
9गोकुल 15 वर्ष / भीलनयापुर
10सुनीता 42 वर्ष / महिलाभीलनयापुर

अज्ञात

क्रमांकविवरणआयु/लिंग
1अज्ञात25 वर्ष / महिला
2अज्ञात14 वर्ष / महिला

क्या बोले डॉक्टर?
डॉक्टर छत्रपाल सिंह चौहान ने बताया कि तिरला के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कई लोग सवार थे। करीब 35 घायलों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से 10 से 12 लोगों की मौत हो चुकी है। कई मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि कई शव अस्पताल पहुंचे हैं, जिनके परिजन अभी पहुंच रहे हैं। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद ICU और वार्ड में भर्ती किया गया है, जबकि कुछ गंभीर मरीजों को रेफर किया जा रहा है। घायलों में लगभग 8 से 10 बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से 1 से 2 बच्चों की मौत हो गई है, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है।

क्या बोले कलेक्टर?
कलेक्टर अभिषेक चौधरी ने बताया किसिरला के पास पिकअप वाहन से एक हादसा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची और सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ मरीजों को बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है, जबकि अन्य का उपचार यहीं जारी है। मौके पर प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम मौजूद है और सभी घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज मिले, इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही 108 एंबुलेंस सेवाओं को भी सक्रिय किया गया है। इंदौर जिला प्रशासन, वहां के CMHO और स्वास्थ्य टीम से समन्वय स्थापित कर लिया गया है। जरूरत पड़ने पर मरीजों को इंदौर के सरकारी और निजी अस्पतालों में रेफर किया जाएगा।

प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जताया दुख
वहीं धार जिला प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने घटना पर दुख जताते हुए बताया कि मृतकों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि व घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी और समुचित इलाज करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए है।

सीएम मोहन यादव ने जताया दुख
धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चिकलिया फाटा के पास हुआ सड़क हादसा हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिजनों के साथ हैं। मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इंदौर संभागायुक्त और आईजी को उपचार व्यवस्था के लिए धार जाने के निर्देश दिए हैं। सभी घायलों का उपचार नि:शुल्क किया जाएगा। ईश्वर दिवंगतों को शांति व शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *