Election Analysis: 127 सीटों का अंतर, 5% वोट से पलट गई बाजी; पश्चिम बंगाल में आंकड़ों की दिलचस्प कहानी

Election Analysis: 127 सीटों का अंतर, 5% वोट से पलट गई बाजी; पश्चिम बंगाल में आंकड़ों की दिलचस्प कहानी

महज करीब 5 फीसदी वोट के अंतर ने 127 सीटों का बड़ा अंतर पैदा कर दिया।  आयोग के अनुसार 45.84% वोट हासिल करने वाली भाजपा 207 सीटों तक पहुंच गई, जबकि 40.80% वोट पाने वाली तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर ही सिमट गई।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजे सिर्फ सत्ता परिवर्तन की कहानी नहीं, बल्कि चुनावी गणित की गहरी परतें खोलने वाला जनादेश बनकर सामने आए हैं। चुनाव आयोग के आकड़ों को देखकर पहली नजर में यह परिणाम एक तरफा लगता है, लेकिन आंकड़ों के विश्लेषण पर तस्वीर कहीं ज्यादा जटिल और दिलचस्प दिखाई देती है।

महज करीब 5 फीसदी वोट के अंतर ने 127 सीटों का बड़ा अंतर पैदा कर दिया।  आयोग के अनुसार 45.84% वोट हासिल करने वाली भाजपा 207 सीटों तक पहुंच गई, जबकि 40.80% वोट पाने वाली तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर ही सिमट गई। यह अंतर केवल समर्थन का नहीं, बल्कि इस बात का संकेत है कि किस पार्टी ने अपने वोट को अधिक प्रभावी ढंग से सीटों में बदला और किसकी ताकत कई सीटों पर बिखर गई। इस बार का जनादेश केवल किसने कितना वोट पाया से नहीं, बल्कि वोट कहां और कैसे पड़ा से समझा जा रहा है।

आंकड़ों की जादूगरी की पूरी कहानी

  • क्यों बदला पूरा खेल, वोट का सीटों में बदलाव: भाजपा ने अपने वोट को उन सीटों पर केंद्रित किया जहां जीत की संभावना अधिक थी, जबकि टीएमसी कई जगह दूसरे स्थान पर रह गई।
  • बहुकोणीय मुकाबले का असर: कांग्रेस, वाम दल और अन्य पार्टियों की मौजूदगी ने विपक्षी वोटों को बांट दिया, जिसका सीधा लाभ भाजपा को मिला।
  • करीबी मुकाबले निर्णायक बने: कई सीटों पर जीत का अंतर बेहद कम रहा—कुछ हजार वोटों ने ही नतीजे तय कर दिए।
  • उम्मीदवार व स्थानीय फैक्टर: मतदाताओं ने कई जगह उम्मीदवार की छवि और स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता दी। जहां संगठन मजबूत रहा, वहां वोट सीधे सीटों में बदला—यही सबसे बड़ा कारण रहा।
  • जनादेश के निहितार्थ: यह परिणाम पूरी तरह एकतरफा लहर का नहीं, बल्कि एक रणनीतिक और संरचनात्मक बदलाव का संकेत है।
  • चुनौती: भाजपा के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती जन अपेक्षाओं पर खरा उतरना है, जबकि तृणमूल के लिए यह परिणाम पुनर्गठन का संकेत है।

सीट और वोट का गणित

  • 45.84% वोट के साथ 207 सीटें जीती भाजपा  
  • 40.80% वोट के साथ 80 सीटें जीतीं तृणमूल

कांग्रेस : 3 फीसदी वोट, सीटें मिलीं 2
आम जनता उन्नयन पार्टी : 2 सीटें
माकपा (सीपीआई-एम) : 1 सीट
ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट : 1 सीट

2021 बनाम 2026 : छोटा स्विंग, बड़ा असर
भाजपा
2021  : 77 सीटें
2026 : 207 सीटें
बढ़त : +130 सीटें
वोट शेयर : +7.87%

तृणमूल कांग्रेस
2021 : 215 सीटें
2026 : 80 सीटें
गिरावट : -135 सीटें
वोट शेयर : -8%

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *