भावुक धोनी ने चेपॉक में रैना संग लिया लैप ऑफ ऑनर: साक्षी भी दिखीं; कैमरामैन-मैदानकर्मियों के साथ खिंचवाई फोटो

भावुक धोनी ने चेपॉक में रैना संग लिया लैप ऑफ ऑनर: साक्षी भी दिखीं; कैमरामैन-मैदानकर्मियों के साथ खिंचवाई फोटो

महेंद्र सिंह धोनी ने चेपॉक में सीजन के आखिरी मुकाबले के बाद भावुक ‘लैप ऑफ ऑनर’ लेकर फैंस का अभिवादन किया, जहां उनके साथ सुरेश रैना भी मौजूद रहे। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली।’

चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम में सोमवार रात क्रिकेट और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुकाबले के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान का ‘लैप ऑफ ऑनर’ लेकर हजारों प्रशंसकों का अभिवादन किया। इस दौरान उनके साथ ‘चिन्ना थाला’ सुरेश रैना भी मौजूद रहे। वहीं, साक्षी भी दर्शक दीर्घा में मौजूद रहीं। यह चेन्नई सुपर किंग्स का इस सीजन में चेपॉक पर आखिरी मुकाबला था, इसलिए मैच खत्म होने के बाद स्टेडियम का माहौल बेहद भावुक हो गया। पीली जर्सी में सजे फैंस लगातार ‘धोनी-धोनी’ के नारों से पूरे मैदान को गूंजाते रहे।

फैंस के बीच पहुंचे धोनी
मैच के बाद धोनी ने पूरे मैदान का चक्कर लगाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने टीम के खिलाड़ियों के साथ ग्राउंड पर बैठकर तस्वीरें खिंचवाईं। इसके अलावा ग्राउंड स्टाफ और कैमरामैन के साथ भी खास पल साझा किए। धोनी और रैना को एक साथ मैदान पर देखकर फैंस पुराने सुनहरे दिनों की यादों में खो गए। चेपॉक में मौजूद दर्शकों ने मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को सम्मान दिया।

हैदराबाद ने दर्ज की शानदार जीत
मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई को पांच विकेट से हराकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने ईशान किशन की शानदार 70 रन की पारी के दम पर 19 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

प्लेऑफ की तस्वीर लगभग साफ
अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और हैदराबाद की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। वहीं, चौथे स्थान के लिए मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है। पंजाब किंग्स फिलहाल चौथे स्थान पर है, लेकिन टीम लगातार छह मैच हार चुकी है। आखिरी स्थान के लिए पंजाब के अलावा राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जंग जारी है। हालांकि, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स का सफर इस सीजन समाप्त हो चुका है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *