‘दृश्यम 3’ ने बिगाड़ा ‘करुप्पु’ और ‘पति पत्नी और वो दो’ का खेल? ‘राजा शिवाजी’ समेत बाकी फिल्मों का हुआ ये हश्र

‘दृश्यम 3’ ने बिगाड़ा ‘करुप्पु’ और ‘पति पत्नी और वो दो’ का खेल? ‘राजा शिवाजी’ समेत बाकी फिल्मों का हुआ ये हश्र

मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ के रिलीज होने के बाद क्या बदला है बॉक्स ऑफिस का गणित? जानिए बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल… सिनेमाघरों में इन दिनों भरपूर मनोरंजन देखने को मिल रहा है। इस शुक्रवार इस लिस्ट में मोहनलाल की मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ भी शामिल हो गई है। इसके अलावा सिनेमाघरों में ‘पति पत्नी और वो दो’, ‘करुप्पु’ और रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ बनी हुई हैं। जानते हैं कि गुरुवार को कैसा रहा इन फिल्मों का कलेक्शन?

दृश्यम 3
मोहनलाल की सस्पेंस-थ्रिलर मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर ट्रेलर के बाद से ही लोगों में उत्साह था। अब पहले दिन कलेक्शन में भी वो उत्साह देखने को मिला। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 15.85 करोड़ रुपए की कमाई की है।

पति पत्नी और वो दो
आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और वामिका गब्बी स्टारर ‘पति पत्नी और वो दो’ अब बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर चुकी है। फिल्म ने गुरुवार को सातवें दिन 2 करोड़ रुपए की कमाई की। इससे उसका कुल कलेक्शन अब 29 करोड़ रुपए हो गया है।

Box Office Collection Drishyam 3 Karuppu Pati Patni Aur Woh Do Krishnavataram part 1 And Raja Shivaji
करुप्पु – फोटो : सोशल मीडिया

करुप्पु
सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार लोगों को प्रभावित कर रही है। अब फिल्म ने सातवें दिन गुरुवार को भी 8.30 करोड़ रुपए की कमाई की है। इससे पहले बुधवार को फिल्म का कलेक्शन 10.70 करोड़ रुपए रहा था। अब सात दिनों में ‘करुप्पु’ की कुल कमाई 114.05 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।

Box Office Collection Drishyam 3 Karuppu Pati Patni Aur Woh Do Krishnavataram part 1 And Raja Shivaji
फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’ – फोटो : एक्स (ट्विटर)

कृष्णावतारम पार्ट 1
भगवान श्रीकृष्ण की प्रेम कहानी को दिखाने वाली फिल्म ‘कृष्णावतारम’ बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे कर चुकी है। फिल्म अभी भी अच्छे आंकड़े हासिल कर रही है। अब 15वें दिन गुरुवार को फिल्म ने 84 लाख रुपए की कमाई की है। वहीं फिल्म का कुल कलेक्शन 24.61 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

राजा शिवाजी
रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर 21 दिन पूरे कर चुकी है। फिल्म अभी भी अच्छी कमाई कर रही है। अब 21वें दिन भी फिल्म ने 85 लाख रुपए कमाए हैं। इससे पहले बुधवार को फिल्म का कलेक्शन 1.10 करोड़ रुपए रहा था। इस तरह से अब फिल्म का कुल कलेक्शन 88.95 करोड़ रुपए हो गया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *