कॉकरोच जनता पार्टी : दिल्ली पहुंचे अभिजीत दिपके, कहा-किताब-तिरंगा साथ लाएं; सुरक्षा सख्त

कॉकरोच जनता पार्टी : दिल्ली पहुंचे अभिजीत दिपके, कहा-किताब-तिरंगा साथ लाएं; सुरक्षा सख्त

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली आज पहुंचे हैं।उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से पुलिसकर्मियों को फूल देने के लिए भी कहा। इसे करुणा व सम्मान का प्रतीक बताया। अभिजीत दीपके से जुड़े सभी अपडेट जानने के लिए इस पेज पर बने रहे…

जंतर-मंतर पर जुटने लगे सीजेपी समर्थक, प्रवक्ता सौरव दास भी पहुंचे

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के समर्थकों का जुटना शुरू हो गया है। जमीन से सामने आई तस्वीरों में बड़ी संख्या में समर्थक प्रदर्शन स्थल पर दिखाई दिए। इस बीच सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास भी जंतर-मंतर पहुंच गए हैं। पार्टी समर्थक शांतिपूर्ण प्रदर्शन की तैयारी में नजर आए। हाल के दिनों में सीजेपी अभियान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हुई है। प्रदर्शन स्थल पर पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

अभिजीत दीपके बोले- 10 बजे शुरू होगा प्रदर्शन

अभिजीत ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन सुबह 10 बजे से शुरू होगा। उन्होंने समर्थकों से आंदोलन को पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित बनाए रखने की अपील की। हाल के दिनों में सीजेपी अभियान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हुई है। जंतर-मंतर पर होने वाले इस प्रदर्शन को लेकर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

Cockroach Janta Party Protest LIVE: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दिपके, कहा-किताब-तिरंगा साथ लाएं; सुरक्षा सख्त

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन में भाग लेने की अपील की। अभिजीत ने कहा कि प्रदर्शन में आने वाले लोग अपने साथ एक किताब और तिरंगा जरूर लेकर आएं। उन्होंने पुलिसकर्मियों को फूल भेंट करने की भी अपील की और इसे सम्मान व संवेदनशीलता का प्रतीक बताया। अभिजीत ने कहा कि यह आंदोलन प्यार, शांति और लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। उनके इस संदेश के बाद प्रदर्शन को लेकर समर्थकों में उत्साह बढ़ गया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *