सिनेमाघरों में साउथ की फिल्म ‘पेद्दी’ और बॉलीवुड फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ चल रही हैं। दोनों को दर्शक पसंद कर रहे हैं। जानिए गुरुवार को ‘बंदर’ ने कितना कलेक्शन किया है। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों साउथ की फिल्म ‘पेद्दी’ छाई हुई है। यह भारत के साथ दुनियाभर में अच्छी कमाई कर रही है। बॉलीवुड फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है। अब भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। बॉलीवुड की दूसरी फिल्म ‘बंदर’ की बात करें तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है।
‘है जवानी तो इश्क होना है’ की कमाई
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की अदाकारी वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है। यह फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। इसने सातवें दिन 2.60 करोड़ रुपये कमाए हैं। छठे दिन इसने 2.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन 36.85 करोड़ रुपये हो चुका है। ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का निर्देशन डेविड धवन ने किया है। इसमें मनीष पॉल, मौनी रॉय, जॉनी लीवर, राजपाल यादव जैसे कलाकार भी हैं।
‘पेद्दी’ का कलेक्शन
साउथ की बेहतरीन फिल्म‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। इसने आठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सातवें दिन इस फिल्म ने 7.55 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन 193.55 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। इसमें राम चरण के साथ जान्हवी कपूर हैं।
‘पेद्दी’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पेद्दी’ जहां भारत में अच्छा प्रदर्शन कर रही है, वहीं यह दुनियाभर में अच्छी कमाई कर रही है। वर्ल्डवाइड इसने 345 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘पेद्दी’ का बजट 350 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से फिल्म अच्छी कमाई कर रही है।
‘बंदर’
बॉबी देओल, सबा आजाद, सपना पब्बी और सान्या मल्होत्रा की अदाकारी से सजी फिल्म ‘बंदर’ ने रिलीज के सातवें दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 25 लाख रुपये कमाए हैं। छठे दिन इस फिल्म ने 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन 3.65 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म शुरू से बहुत कम कलेक्शन कर रही है। इसके निर्देशक अनुराग कश्यप हैं।



