टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च ने ट्रेड्समैन, क्लर्क, वर्क असिस्टेंट और अन्य पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसमें योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती विभिन्न तकनीकी और सहायक पदों के लिए है, जिसमें चयन प्रक्रिया के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR), मुंबई ने भर्ती विज्ञापन जारी किया है। इसमें मुंबई के कोलाबा स्थित परिसर के लिए विभिन्न वैज्ञानिक, तकनीकी और प्रशासनिक पदों पर कुल 30 प्रकार के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यह भर्ती 7वें वेतन आयोग (CPC) के अनुसार अलग-अलग वेतन स्तरों पर की जाएगी। योग्य भारतीय उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
| पद | योग्यता | चयन प्रक्रिया |
|---|---|---|
| वैज्ञानिक अधिकारी (C) | B.E./B.Tech या M.Sc + 1-3 वर्ष अनुभव | परीक्षा/इंटरव्यू |
| जूनियर इंजीनियर (B) | मैकेनिकल डिप्लोमा + 2 वर्ष अनुभव | इंटरव्यू |
| वैज्ञानिक सहायक (B) | B.Sc/डिप्लोमा + 1-2 वर्ष अनुभव | परीक्षा/इंटरव्यू |
| प्रशासनिक सहायक (B) | ग्रेजुएशन + 5 वर्ष अनुभव | लिखित परीक्षा + स्किल टेस्ट |
| सुपरवाइजर | हॉस्पिटैलिटी डिग्री + 2 वर्ष अनुभव | लिखित परीक्षा + स्किल टेस्ट |
| ट्रेड्समैन (B) | ITI (NTC/NAC) + अनुभव | लिखित परीक्षा + ट्रेड टेस्ट |
| प्रयोगशाला सहायक (B) | AC ट्रेड ITI + अनुभव | लिखित परीक्षा + ट्रेड टेस्ट |
| क्लर्क (A) | ग्रेजुएशन + कंप्यूटर ज्ञान + 1 वर्ष अनुभव | लिखित परीक्षा + स्किल टेस्ट |
| वर्क असिस्टेंट (सहायक) | 10वीं पास + 1 वर्ष अनुभव | लिखित परीक्षा + स्किल टेस्ट |
| वर्क असिस्टेंट (तकनीकी) | 10वीं/ITI + 1 वर्ष अनुभव | लिखित परीक्षा + ट्रेड टेस्ट |
| सिक्योरिटी गार्ड | 10वीं पास + 3 वर्ष सुरक्षा अनुभव | लिखित परीक्षा + फिजिकल टेस्ट |
| प्रोजेक्ट एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट (B) | ग्रेजुएशन + 5 वर्ष अनुभव | लिखित परीक्षा + स्किल टेस्ट |
पदों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा लगभग 28 से 36 वर्ष तक निर्धारित है।
भर्ती से जरूरी अहम शर्तें
- सभी पद TIFR, कोलाबा (मुंबई) में स्थित हैं। चयनित उम्मीदवारों का जरूरत पड़ने पर TIFR के अन्य केंद्रों या फील्ड स्टेशनों में ट्रांसफर किया जा सकता है।
- प्रोजेक्ट एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट (पद संख्या 30) पूरी तरह अस्थायी और गैर-पेंशन योग्य पद है, जिसे प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम 3 साल तक बढ़ाया जा सकता है।
- साइंटिफिक ऑफिसर, जूनियर इंजीनियर, साइंटिफिक असिस्टेंट, ट्रेड्समैन और लेबोरेटरी असिस्टेंट पदों पर नियुक्ति शुरू में 3 साल के लिए होगी, जिसमें 1 साल का प्रोबेशन शामिल रहेगा।
- 3 साल बाद प्रदर्शन की समीक्षा के आधार पर नौकरी जारी रहेगी और सफल होने पर 60 वर्ष की आयु तक सेवा का अवसर मिलेगा।
देखें वेतन
| पद का नाम | पे लेवल | प्रारंभिक वेतन (लगभग) |
|---|---|---|
| साइंटिफिक ऑफिसर (C) | लेवल-10 | 1,18,110 |
| जूनियर इंजीनियर (B) | लेवल-6 | 73,020 |
| साइंटिफिक असिस्टेंट (B) | लेवल-6 | 73,020 |
| एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट (B) | लेवल-6 | 73,020 |
| सुपरवाइजर (कॉस्मेटिक्स मेंटेनेंस) | लेवल-6 | 73,020 |
| ट्रेड्समैन (B) (प्लंबर/इलेक्ट्रीशियन/वेल्डर/टेक्नीशियन) | लेवल-3 | 46,990 |
| लेबोरेटरी असिस्टेंट (B) | लेवल-3 | 46,990 |
| क्लर्क (A) | लेवल-3 | 46,990 |
| वर्क असिस्टेंट (ऑक्सिलरी) | लेवल-1 | 36,360 |
| वर्क असिस्टेंट (टेक्निकल) | लेवल-1 | 36,360 |
| सिक्योरिटी गार्ड | लेवल-1 | 36,360 |
| प्रोजेक्ट एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट (B) | समेकित वेतन (HRA सहित) | 63,900 |



