चौथे दिन 50 करोड़ पार हुई ‘कॉकटेल 2’, ‘मां इंटी बंगारम’ को भी मिल रहा प्यार; जानें ‘मैं वापस आऊंगा’ का हाल?

चौथे दिन 50 करोड़ पार हुई ‘कॉकटेल 2’, ‘मां इंटी बंगारम’ को भी मिल रहा प्यार; जानें ‘मैं वापस आऊंगा’ का हाल?

बॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकटेल 2’ की धूम है। ‘मां इंटी बंगारम’ भी दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। आइए जानते हैं इन फिल्मों के अलावा बाकी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?

सिनेमाघरों में कई फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। इसमें बॉलीवुड के साथ साउथ की फिल्में शामिल हैं। ‘कॉकटेल 2’ जहां दर्शकों को पसंद आ रही है, वहीं ‘मां इंटी बंगारम’ को भी दर्शक प्यार दे रहे हैं। हालांकि वीकएंड के बाद सभी फिल्मों का कलेक्शन घटा है। आइए जानते हैं ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘पेद्दी’ ने कितना कलेक्शन किया है?

Cocktail 2 maa inti bangaram main wapas aaunga box office collection on monday
कॉकटेल 2 – फोटो : एक्स

कॉकटेल 2
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत हुई। हालांकि वीकएंड के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को इसने 6.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रविवार को इसने 17.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 53.85 करोड़ रुपये हो गया है।

Cocktail 2 maa inti bangaram main wapas aaunga box office collection on monday
मां इंटी बंगारम – फोटो : X

मां इंटी बंगारम
सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ ने 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। वीकएंड पर इस फिल्म ने अच्छी कमाई की। सोमवार को इस फिल्म का कलेक्शन काफी कम हो गया। चौथे दिन इसने 4.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार को इसने 10.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसका टोटल कलेक्शन 27.20 करोड़ रुपये हो गया है।

Cocktail 2 maa inti bangaram main wapas aaunga box office collection on monday
फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा में’ शरवरी और वेदांग रैना – फोटो : X

मैं वापस आऊंगा
इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की दूसरे हफ्ते के वीकएंड पर अच्छी कमाई हुई। वीकएंड के बाद इस फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। दूसरे सोमवार को इसने 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रविवार को इसने 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 26.75 करोड़ रुपये हो गया है।

Cocktail 2 maa inti bangaram main wapas aaunga box office collection on monday
‘पेद्दी’ का गाना ‘चिकिरी चिकिरी’ – फोटो : यूट्यूब

पेद्दी
राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। वीकएंड पर इसके कलेक्शन में इजाफा हुआ। अब इसकी कमाई लाखों में सिमट गई है। तीसरे सोमवार को इसने सिर्फ 83 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। रविवार को इसने 2.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 235.10 करोड़ रुपये हो गया है।

है जवानी तो इश्क होना है
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगडे की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म अब लाखों में कमाई कर रही है। सोमवार को इसने 12 लाख रुपये की कमाई की है। रविवार को इसने 45 लाख रुपये कमाए थे। इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 50.72 करोड़ रुपये हो गया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *