‘अब ये पार्टी मोड में है’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ को लेकर पंकज त्रिपाठी के बड़े खुलासे; फिल्म पर की खुलकर चर्चा

‘अब ये पार्टी मोड में है’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ को लेकर पंकज त्रिपाठी के बड़े खुलासे; फिल्म पर की खुलकर चर्चा

‘मिर्जापुर: द फिल्म’ सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु एक बार फिर अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे। जानिए फिल्म को लेकर पंकज त्रिपाठी का क्या कहना है।

भारतीय सिनेमा में ऐसा बहुत कम हुआ है कि कोई OTT शो सीधे बड़े पर्दे पर फिल्म बनकर आए। लेकिन ‘मिर्जापुर’ की जबरदस्त पॉपुलैरिटी की वजह से अब इसकी कहानी थिएटर तक पहुंच रही है। तीन सीजन के बाद यह शो अब फिल्म के रूप में दर्शकों के सामने आने वाला है। अब फिल्म को लेकर एक्टर पंकज त्रिपाठी ने खुलकर बात की है। 

क्या है ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कहानी? 

  • ‘मिर्जापुर’ की कहानी यूपी के इसी नाम के शहर में सेट है।
  • इसमें कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) और पंडित भाइयों (अली फजल और जितेंद्र कुमार) के बीच की दुश्मनी दिखाई जाती है।
  • फिल्म में इस टकराव की शुरुआत को और विस्तार से दिखाया जाएगा। यानी जो पहले सीजन में दिखा था, उसे और गहराई से समझाया जाएगा।

फिल्म को लेकर क्या बोले पंकज त्रिपाठी? 
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू मेंं उन्होंने कहा, ‘OTT पर आप इसे मोबाइल या टीवी पर देखते थे, लेकिन अब यह 25-28 फीट के बड़े पर्दे पर दिखेगी। पहले लोग इसे अकेले देखते थे, अब सब मिलकर थिएटर में देखेंगे।’

पंकज का मानना है कि जब कोई चीज साथ में बैठकर देखी जाती है, तो उसका मजा और असर दोनों बढ़ जाते हैं। ‘पहले मिर्जापुर ‘लीव मी अलोन’ वाला शो था, लेकिन अब यह ‘पार्टी मोड’ में है। कहानी नई है, लेकिन दुनिया और किरदार वही हैं- बस अनुभव और बड़ा हो गया है।’

Pankaj Tripathi Opens Up On Mirzapur The Movie Says Its In Party Mode Now
फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ – फोटो : एक्स (ट्विटर)

डबिंग के दौरान बढ़ी एक्साइटमेंट
पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने हाल ही में फिल्म की डबिंग की है और जो देखा, उसे देखकर वे काफी खुश हुए।

उन्होंने कहा, ‘डबिंग करते वक्त मुझे बहुत मजा आया। मैंने खुद से पूछा कि क्या सिर्फ इसलिए अच्छा लग रहा है क्योंकि मैं इसका हिस्सा हूं? फिर मैंने मेकर्स से भी पूछा। लेकिन सच में फिल्म देखकर मेरी एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। अब तो 11 तारीख को ट्रेलर का इंतजार है।’

कब रिलीज होगी फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’?
फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ में रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंग्शा बिस्वास, शाजी चौधरी, सतेन्द्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह भी नजर आएंगे।

फिल्म 4 सितंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह हिंदी और तेलुगु भाषा में भी रिलीज होगी।  

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *