सत्य निकेतन में इमारत ढहने के हादसे के बाद एमसीडी ने खतरनाक और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। 6 सितंबर को सत्य निकेतन में गिरी इमारत के बगल में मौजूद कमजोर इमारत को आज गिराया जाएगा।
सत्य निकेतन में आज गिराई जाएगी हादसे में क्षतिग्रस्त इमारत
सत्य निकेतन में इमारत गिरने के बाद उसके बगल की क्षतिग्रस्त इमारत को भी अब ध्वस्त किया जाएगा। एमसीडी बुधवार को इस खतरनाक घोषित इमारत को गिराने की कार्रवाई करेगी। एमसीडी ने इमारत को खाली करा लिया और इसमें बने पीजी में रह रहे बच्चों का सामान बाहर निकालकर उन्हें सौंप दिया।
सत्य निकेतन में गिरी इमारत के बगल वाली बिल्डिंग
6 सितंबर को सत्य निकेतन में गिरी इमारत के बगल वाली बिल्डिंग की तस्वीरें। इस इमारत को गिराने का काम सावधानीपूर्वक और योजनाबद्ध तरीके से किया जाएगा। 6 सितंबर को इमारत गिरने की घटना में सात लोगों की मौत हो गई थी।
सत्य निकेतन हादसे के बाद एमसीडी सख्त
सत्य निकेतन हादसे के बाद एमसीडी ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को सात संपत्तियों पर कार्रवाई के बाद मंगलवार को उसने 17 संपत्तियों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की। वहीं, पांच संपत्तियां सील करने के साथ 15 के ध्वस्तीकरण आदेश जारी किए गए। इन संपत्तियों में मानसून से पहले किए गए सर्वे में खतरनाक पाई गई संपत्तियां भी शामिल है।
सत्य निकेतन हादसे के बाद हरकत में आई दिल्ली सरकार
सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने पीजी नीति लागू करने का फैसला किया है। जल्द इसका मसौदा तैयार किया जाएगा। नीति के तहत पीजी चलाने के लिए लाइसेंस जरूरी होगा।
मंगलवार को शहरी विकास और शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने दिल्ली सचिवालय में पीजी और किराये के मकानों में रहने वाले विश्वविद्यालय के छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान सूद ने कहा कि एक से दो महीने के भीतर इस नीति को लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा।
सत्य निकेतन इलाके में छात्र अपने पीजी खाली कर रहे
साउथ दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में, जहां 6 सितंबर को पांच मंजिला इमारत ढह गई थी, वहां से छात्र अपने पीजी खाली कर रहे हैं।
एमसीडी एक्शन में, आज गिराई जाएगी बगल की कमजोर इमारत; पीजी खाली कर रहे छात्र
6 सितंबर को सत्य निकेतन में गिरी इमारत के बगल में मौजूद कमजोर इमारत को आज गिराया जाएगा।



