किशोरी अपने नाबालिग मित्र के साथ शाम को कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थी। दर्शन के बाद दोनों बाहर निकले और टहलते हुए मंदिर के पीछे वाले इलाके में चले गए। जहां तीनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और दोनों को धमकाया। जिसके बाद तीनों आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने आसिफ समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास तीन युवकों ने एक 17 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी अपने नाबालिग मित्र के साथ शाम को कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थी। दर्शन के बाद दोनों एक पार्क में बैठे थे तभी तीन युवक वहां पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताकर उन्हें धमकाने लगे और किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, किशोरी अपने नाबालिग मित्र के साथ शाम को कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थी। दर्शन के बाद दोनों बाहर निकले और टहलते हुए मंदिर के पीछे वाले इलाके में चले गए। शाम करीब 7.30 बजे 25 से 30 वर्ष की उम्र के तीन लोग पहुंचे। पहले तो तीनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर दोनों को धमकाया। फिर उनमें से एक ने किशोर को पकड़ लिया। इसके बाद तीनों आरोपितों ने बारी-बार किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
मुठभेड़ के बाद आरोपी आसिफ गिरफ्तार
दक्षिण पूर्व जिला पुलिस ने जिला पुलिस ने कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज में नाबालिक लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक आरोपी तुगलकाबाद निवासी आसिफ उम्र 34 साल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आसिफ के साथियों को पुलिस ने पकड़ा
पुलिस अधिकारियों को कहना है कि दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया गया है जोकि आसिफ के साथी हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया कि तीनों ने नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके बाद फरार हो गए। लड़की को मेडिकल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दक्षिण पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने अमर कॉलोनी में डीएम ऑफिस के पास आज तड़के घेरा। इसमें वहां से भागने की कोशिश की तो पुलिस ने फायरिंग कर दी। एक गोली आसिफ के पैर में लगी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित लड़की ने आरोपियों का कुछ चेहरा बताया था। उसमें से पुलिस ने इलाके के सात /आठ लोग शॉर्ट लिस्ट किए थे। इसके बाद पीड़िता ने आसिफ की थोड़ी पहचान की, इसके बाद इसे पकड़ लिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार लड़की की उम्र करीबन 16 से 17 साल के बीच में है और इस समय वह एम्स में है जहां उसका इलाज किया जा रहा है पुलिस अधिकारियों के अनुसार लड़की घबराई हुई है।
कालकाजी मंदिर से सटे आस्था कुंज में पिछले साल भी एक उत्तर पूर्वी लड़की की हत्या की गई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह इस तरह की वारदात करने के फिराक में रहते थे। आस्था कुंज में कई बार लड़के लड़कियां यहां पर बैठने या घूमने आ जाते हैं। आरोपी ऐसे लड़के लड़कियों को शिकार बनाते थे।



