छत्तीसगढ़ मौसम: रायपुर में हो रही झमाझम बारिश, आसमान में छाये घने काले बादल, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

छत्तीसगढ़ मौसम: रायपुर में हो रही झमाझम बारिश, आसमान में छाये घने काले बादल, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार की सुबह पांच बजे से ही झमाझम बारिश हो रही है। झमाझम बारिश के साथ ही बीच-बीच में सावन की झड़ी की तरह वर्षा हो रही है। बीते शाम से ही आसमान में काले घने बादल छाये हुए हैं।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार की सुबह पांच बजे से ही झमाझम बारिश हो रही है। झमाझम बारिश के साथ ही बीच-बीच में सावन की झड़ी की तरह वर्षा हो रही है। बीते शाम से ही आसमान में काले घने बादल छाये हुए हैं। प्रदेशभर में मौसमी दबाव की वजह से मानसून सिस्टम सक्रिय है। 24 सितंबर को भी दिनभर रुक-रूककर हल्की मध्यम बारिश होती रही। बीच-बीच में मूसलाधार बारिश भी हुई। वहीं आज शुक्रवार की रात से ही रायपुर समेत कई जिलों में हल्की मध्यम बारिश हो रही है। तेज हवायें भी चल रही हैं। खबर लिखे जाने तक रायपुर में झमाझम बारिश होती रही। ऐसे में लोगों का घर से निकलना दुभर हो गया है। हालांकि गर्मी और उमस से लोगों को राहत जरूर मिली है। 

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी बारिश के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में मानसून का प्रभाव मिला-जुला देखने को मिल रहा है। राज्य में 1 जून से अब तक औसतन 1017.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो कि पिछले 10 वर्षों की औसत बारिश (1067.6 मिमी) का 95.3 प्रतिशत है। 

अलग-अलग हिस्सों में वर्षा की भारी असमानता
बारिश को लेकर प्रदेश भर में औसतन स्थिति सामान्य के करीब नजर आ रही है, लेकिन जिलों के अनुसार आंकड़ों का विश्लेषण करें तो राज्य के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा की भारी असमानता साफ दिखाई देती है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में इस वर्ष रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। जिले में अब तक 1504.5 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो औसत का 167.9 प्रतिशत है। इसके अलावा सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 135.0%, रायपुर में 123.9%, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 122.0%, महासमुंद में 118.7%, गरियाबंद में 116.2%, सूरजपुर में 110.1%, नारायणपुर में 109.7%, मुंगेली में 107.8%, बालोद में 105.1%, धमतरी में 104.8%, बलौदाबाजार में 103.7% और जांजगीर-चांपा में 100.2% बारिश दर्ज की गई है, जहां आंकड़े सामान्य या सामान्य से अधिक रहे हैं। 

कई जिलों में सूखे की स्थिति 
दूसरी ओर, राज्य के कई जिलों में मानसून की बेरुखी से सूखा जैसी स्थिति बनी हुई है। सबसे कम बारिश कांकेर जिले में दर्ज की गई है, जहां सामान्य औसत की तुलना में मात्र 68.2% (985.9 मिमी) बारिश हुई है। इसी तरह मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (70.0%), बेमेतरा (72.1%), सुकमा (72.6%), बीजापुर (74.1%), सरगुजा (75.6%), जशपुर (78.8%), कबीरधाम (80.6%), बस्तर (82.3%), कोंडागांव (83.2%), रायगढ़ (85.2%), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (88.6%), कोरबा (89.7%), राजनांदगांव (90.7%), दंतेवाड़ा (91.2%), शक्ति (93.4%), बिलासपुर (93.6%), कोरिया (95.4%) और दुर्ग (95.9%) जिलों में वर्षा का आंकड़ा सामान्य से काफी कम रहा है।  

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *