गुजरात के भरूच में केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा: चार मजदूरों की गई जान, दो घायल; इलाके में मची अफरा-तफरी

गुजरात के भरूच में केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा: चार मजदूरों की गई जान, दो घायल; इलाके में मची अफरा-तफरी

गुजरात के भरूच स्थित सायखा जीआईडीसी क्षेत्र की फार्मा फैक्टरी में धमाके सेचार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना के समय फैक्टरी में उत्पादन का काम चल रहा था।

गुजरात के भरूच जिले में एक फार्मास्युटिकल फैक्टरी में शुक्रवार शाम धमाका होने से चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर घायल हो गए। घटना सायखा जीआईडीसी क्षेत्र में स्थित फैक्टरी में हुई। धमाके की तेज आवाज से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

उत्पादन के दौरान हुआ धमाका
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम फैक्टरी में उत्पादन प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। इस हादसे में एक मजदूर की जान चली गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *