घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक बढ़त हासिल करते नजर आए। 03 नवंबर, 2026 को घरेलू शेयर बाजार ने मजबूत बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। सुबह 09:15 बजे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में उछाल दर्ज किया गया।
शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों के सेंसेक्स में 500 अंकों से अधिक की बढ़त दिखी। सुबह 9 बजकर 26 मिनट पर सेंसेक्स 676.16 (0.89%) अंकों की बढ़त के साथ 76,368.94 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर निफ्टी 175.25 अंक चढ़कर 23,616.00 के स्तर पर पहुंच गया। इसमें 0.75% की बढ़त दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 20 पैसे बढ़कर 94.64 पर पहुंच गया।



