क्या बड़े उत्तर लिखने से मिलेंगे अधिक अंक? सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक ने दिया स्पष्ट जवाब

क्या बड़े उत्तर लिखने से मिलेंगे अधिक अंक? सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक ने दिया स्पष्ट जवाब

ऐसे समय में छात्रों के मन में परीक्षा को लेकर कई सवाल और तनाव होते हैं। इन सब सवालों के जवाब देने के लिए परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने अमर उजाला के सवाल-जवाब सत्र में भाग लिया और छात्रों के लिए जरूरी टिप्स और सलाह दी।

CBSE Board Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं। 10वीं का अंतिम बोर्ड परीक्षा सूचान प्रौद्योगिकी विषय के साथ 18 मार्च को खत्म होगी, जबकि 12वीं की अंतिम परीक्षा 4 अप्रैल को मनोविज्ञान की परीक्षा के साथ होगी।

ऐसे समय में छात्रों के मन में परीक्षा को लेकर कई सवाल और तनाव होते हैं। इन सब सवालों के जवाब देने के लिए परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने अमर उजाला के सवाल-जवाब सत्र में भाग लिया और छात्रों के लिए जरूरी टिप्स और सलाह दी।

इस दौरान कुछ छात्रों ने परीक्षा से जुड़े सवाल भी पूछे (CBSE Exam Preparation)। यहां देखिए छात्रों के सवालों पर परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज के जवाब…

प्रश्नः कक्षा 12वीं की छात्रा हूं। परीक्षा के दौरान वर्तनी गलत लिखे जाने पर क्या मेरे अंकों पर असर पड़ेगा। आर्ट स्ट्रीम के छात्र परीक्षा के समय शब्दों की सीमा को लेकर क्या सावधानी बरतें।- निकिता आनंद

उत्तर- परीक्षा का मूल्यांकन मार्किंग स्कीम की तहत किया जाता है। अभ्यर्थियों को प्रश्न के उन मुख्य बिंदुओं को अवश्य लिखना चाहिए जो प्रश्न के उत्तर की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन्हीं बिंदुओं पर अंक दिए जाते हैं। प्रश्नों का उत्तर बड़ा लिखने से आप को अधिक अंक नहीं मिलेंगे। अंक केवल उत्तर की सटीकता पर मिलते हैं।

प्रश्न- मैं कक्षा 12वीं का छात्रा हूं। भौतिकी का मेरे पेपर का सेट बहुत कठिन आया था जिस कारण मुझे परिणाम को लेकर चिंता हो रही है। इस बारे में कृपया मेरा मार्गदर्शन करें।- मीनाक्षी 

उत्तर- परीक्षा अंतिम परीक्षा नहीं है। इसी प्रकार भौतिकी की परीक्षा भी आपकी कक्षा 12वीं की अंतिम परीक्षा नहीं होगी। अब आपको भूतकाल को छोड़ कर भविष्य की परीक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। सीबीएसई द्वारा कक्षा 12वीं में पूरक परीक्षा के दौरान छात्रों/छात्राओं को एक विषय में अपने प्रदर्शन में सुधार करने का मौका भी मिलता है।

प्रश्न- परीक्षा को लेकर घबराहट है। इस कारण प्रश्न पत्र भी पूरे हल नहीं कर पा रहा हूं। कक्षा 12वीं का कॉमर्स स्ट्रीम का छात्र हूं। घबराहट की स्थिति सिर्फ परीक्षा वाले दिन देखने को मिलती है उससे पहले सब कुछ सामान्य रहता है। उसके लिए क्या करूं।- सचिन उनियाल 

उत्तर- आपकी कक्षा 12वीं की परीक्षा, कक्षा 11वीं या कक्षा 9वीं से भिन्न नहीं है। इन कक्षाओं की परीक्षाएं अपने विद्यालय में भी दी होंगी और आपके अध्यापकों द्वारा इसका मूल्यांकन किया गया होगा। इन परीक्षाओं में आपका प्रदर्शन बेहतर रहा होगा। यदि आप अपना ध्यान केन्द्रित करेंगे और परीक्षा की तैयारी एकाग्र होकर करेंगे तब आपको परीक्षा वाले दिन भी कोई घबराहट नहीं होगी। परीक्षा वाले दिन से पहले अच्छी नींद लें और परीक्षा के लिए जाते समय अपने मन में यह विश्वास रखें कि आप परीक्षा में बेहतर कर सकते हैं। 

प्रश्न- मैं और मेरा भाई कक्षा 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं दे रहे हैं। मैं साइंस स्ट्रीम की छात्रा और भाई कॉमर्स स्ट्रीम का छात्र है। एक कमरे में बैठकर तैयारी करते हैं। घर वाले परीक्षा की तैयारियों को लेकर काफी चिंतित रहते हैं। परीक्षा में अच्छा करने का दबाव है। ऐसी परिस्थिति से कैसे निपटा जाए।- प्रीति तनेजा

उत्तर- यह तो बहुत अच्छी बात है कि आप और आपका भाई दोनों कक्षा 12वीं की परीक्षाएं दे रहे हैं। आप दोनों मिलकर परीक्षा की तैयारी करें। विषयों की अवधारणाओं को समझने में एक दूसरे की सहायता करें और अपनी तैयारियों का आकलन करवाएं। परीक्षा की तैयारी को लेकर चिंतित होना स्वाभाविक है। आप दोनों समयबद्ध तरीके से व एकाग्र होकर परीक्षा की तैयारी करें।

नोटः परीक्षा की तैयारी व तनाव को लेकर सवाल हों तो अमर उजाला को aucbsehelp@gmail.com पर भेज सकते हैं। सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक से सवालों के जवाब लेकर इन्हें मार्च के प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित किया जाएगा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *