अमेरिकी टैरिफ की चिंताओं के बीच शेयर बाजार धड़ाम; सेंसेक्स गिरा, निफ्टी भी लुढ़का

अमेरिकी टैरिफ की चिंताओं के बीच शेयर बाजार धड़ाम; सेंसेक्स गिरा, निफ्टी भी लुढ़का

इससे पहले 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क शुक्रवार को 191.51 अंक या 0.25 फीसदी गिरकर 77,414.92 अंक पर बंद हुआ था। ऐसे ही निफ्टी 72.60 अंक या 0.31 फीसदी गिरकर 23,519.35 अंक पर बंद हुआ था। अब जानते हैं आज का हाल

अमेरिकी टैरिफ की चिंताओं के बीच घरेलू शेयर बाजार शेयर बाजार धड़ाम हो गया। ईद की छुट्टी की वजह से हफ्ते के पहले काराबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला। इस दौरान निफ्टी भी लुढ़क गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 639.13 अंक गिरकर 76,775.79 अंक पर कारोबार करता दिखा। ऐसे ही निफ्टी भी 180.25 अंक गिरकर 23,339.10 अंक पर आ गया।

आईटी शेयरों में गिरावट के साथ बाजार खुले
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पारस्परिक टैरिफ को लेकर अनिश्चितता के बीच आईटी शेयरों में गिरावट देखी गई। इस वजह से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क सूचकांकों में गिरावट आई। 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 639.13 अंक गिरकर 76,775.79 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 180.25 अंक गिरकर 23,339.10 अंक पर पहुंच गया।

किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स पैक में इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक और मारुति सबसे ज्यादा गिरावट में रहे। बढ़त पाने वालों में इंडसइंड बैंक ने करीब 5 फीसदी की छलांग लगाई। पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स, नेस्ले और एनटीपीसी भी सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल 
एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे। सोमवार को अमेरिकी बाजार में तेजी रही। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2 अप्रैल को पारस्परिक टैरिफ को लेकर बड़े एलान कर सकते हैं। 

4352.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे
एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 4,352.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। ईद-उल-फितर के मौके पर सोमवार को शेयर बाजार बंद थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *