मंगलवार को जापान के टोक्यो में बाजार खुलने के आधे घंटे बाद निकेइ 225 बढ़त के साथ 32,819.08 अंक पर पहुंच गया। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में भी 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाजारों में भी तेजी देखी गई।
टैरिफ वॉर के बीच सोमवार को दुनियाभर के बाजारों में भारी गिरावट देखी गई। हालांकि मंगलवार को तस्वीर बदली नजर आई और एशियाई बाजारों में बढ़ोतरी देखी गई। जापान का निकेइ 225 शेयर सूचकांक एक दिन पहले 8 प्रतिशत गिरा, लेकिन मंगलवार को इसमें 5.5 प्रतिशत की तेजी देखी गई। सोमवार को एशियाई बाजारों में भारी गिरावट आई। हांगकांग के शेयरों में 13.2% की गिरावट आई, जो एशियाई वित्तीय संकट के दौरान 1997 के बाद सबसे खराब दिन रहा।
मंगलवार को संभले एशियाई बाजार
राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा दुनिया के कई देशों पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने के एलान के बाद सोमवार को अमेरिका समेत दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट आई। अमेरिकी शेयर बाजार भी धड़ाम हुआ। वहीं मंगलवार को जापान के टोक्यो में बाजार खुलने के आधे घंटे बाद निकेइ 225 बढ़त के साथ 32,819.08 अंक पर पहुंच गया। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में भी 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाजारों में भी तेजी देखी गई।

Tags:
You can share this post!
administrator