कन्हैया कुमार पटना पुलिस की गिरफ्त में, मुख्यमंत्री को घेरने आए कई कांग्रेसी हिरासत में लिए गए

कन्हैया कुमार पटना पुलिस की गिरफ्त में, मुख्यमंत्री को घेरने आए कई कांग्रेसी हिरासत में लिए गए

कन्हैया कुमार आज कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पटना में प्रदर्शन करेंगे। सैकड़ों कांग्रेस पैदल मार्च कर सीएम हाउस तक जाएंगे। कन्हैया कुमार ने कहा कि हमलोग सीएम नीतीश कुमार से मिलने की कोशिश करेंगे।

बिहार के सियासी गलियारी में आज काफी गहमागहमी है। राहुल गांधी के पटना से जाने के दो दिन बाद कांग्रेस राजधानी में बड़ा प्रदर्शन शुरू हुआ। कन्हैया कुमार सदाकत आश्रम से ‘पलायन रोको नौकरी दो’ यात्रा में निकले, लेकिन उनके वहां से निकलते ही पुलिस ने उनको राजापुल के पास ही रोक दिया। कन्हैया कुमार आज सदाकत आश्रम से निकलने के बाद अपनी यात्रा के दौरान सीएम हाउस तक जाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उनको रोक दिया। यात्रा में शामिल लोगों पर वाटर केनन भी चलाया गया। इस दौरान अन्य कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कन्हैया कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

अब सत्याग्रह और संघर्ष का रूप ले रही यह यात्रा
इधर, प्रदर्शन से पहले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि बिहार की जनता बेराजगारी और गरीबी से त्रस्त है। मजबूरी में उन्हें पलायन करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने 16 मार्च को पश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से पदायात्रा की शुरुआत की थी। यह यात्रा बिहार के नौजवानों और बेरोजगारों के लिए निकाली गई थी। इसमें लाखों लोग जुड़ गए। यह यात्रा अब सत्याग्रह और संघर्ष का रूप ले रही है। लोगों में आक्रोश है। उनके अंदर मौजूदा सरकार के खिलाफ निराशा है। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *