Corona Advisory: दिल्ली सरकार ने जारी की एडवाइजरी, अस्पतालों को दिए ये निर्देश, NCR में मिले नौ संक्रमित

Corona Advisory: दिल्ली सरकार ने जारी की एडवाइजरी, अस्पतालों को दिए ये निर्देश, NCR में मिले नौ संक्रमित

सरकार ने अस्पतालों को बेड, ऑक्सीजन, दवाइयां और वैक्सीन की उपलब्धता के लिए तैयारी रखने को कहा गया है। देश में बढ़ते कोरोना केसों को लेकर दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत अस्पतालों को बेड, ऑक्सीजन, दवाइयां और वैक्सीन की उपलब्धता के लिए तैयारी रखने को कहा गया है। सभी पॉजिटिव सैंपल्स को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए लोक नायक अस्पताल भेजने के आदेश जारी किए गए हैं। 

दिल्ली में कोविड के 23 मामलों की हुई पुष्टि
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने शुक्रवार को स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की। दिल्ली में गुरुवार तक कोविड के 23 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। सरकार कोविड के वर्तमान पुष्ट मामलों के सत्यापन की प्रक्रिया में जुटी है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह मरीज दिल्ली के हैं या बाहर से यात्रा कर आए हैं।

अस्पतालों को किया अलर्ट
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दिल्ली के सभी अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों, डॉक्टरों और उनकी टीम के साथ समन्वय किया है। अस्पताल और स्वास्थ्य सुविधाओं को अलर्ट पर रखा गया है।

लोग स्वास्थ्य और सुरक्षा दिशा-निर्देशों का करें पालन
स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है। लोगों को समय-समय पर सूचना देते रहेंगे। लोगों से अपील है कि वह सभी स्वास्थ्य और सुरक्षा दिशा निर्देशों का पालन और अधिकारियों का सहयोग करें। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 की तैयारियों के संबंध में दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों को एक एडवाइजरी जारी की है।

NCR में मिले अब तक नौ संक्रमित
दिल्ली से सटे गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में कोरोना के नौ मरीज मिले चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, आज गुरुग्राम और फरीदाबाद में दो और गाजियाबाद में चार नए कोरोना के मरीजों की पुष्टि हुई है।

गाजियाबाद में एक संक्रमित अस्पताल में, तीन क्वारंटीन हुए
गाजियाबाद में मिले चार कोरोना के मरीजों में से एक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाकी तीन मरीजों का होम आइसोलेशन में ही इलाज किया जा रहा है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि  कौशांबी निवासी एक दंपति हाल में बंगलुरू घूमने गया था। सर्दी-खांसी होने के बाद जांच कराने पर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।



administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *