सीएम नीतीश की पार्टी के विधायक, उनके बाहुबली भाई समेत तीन पर प्राथमिकी, फर्जीवाड़ा कर ऐसा करने का आरोप

सीएम नीतीश की पार्टी के विधायक, उनके बाहुबली भाई समेत तीन पर प्राथमिकी, फर्जीवाड़ा कर ऐसा करने का आरोप

गोपालगंज के कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय, उनके बाहुबली भाई सतीश पांडेय समेत तीन लोगों के विरुद्ध जमीन का फर्जी कागज बनाकर दखल कब्जा करने के प्रयास को लेकर कुचायकोट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस खबर से सियासी महकमे में हड़कंप मच गया। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास
बताया जाता है कि मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव निवासी जितेंद्र कुमार राय ने कुचायकोट थाने में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि हथुआ थाना क्षेत्र के तुलसिया गांव निवासी कुचायकोट के जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय, उनके बड़े भाई सतीश पांडेय और सीवान जिले के कदम मोड़ बलेथा बाजार निवासी भोला पांडेय ने फर्जी एवं जाली दस्तावेज तैयार कर मुजफ्फरपुर निवासी किरण सिन्हा की कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा स्थित जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया।

पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी
दिए गए आवेदन में किरण सिन्हा के जमीन की देख रेख करनेवाले करिंदा जितेंद्र कुमार राय ने कहा है कि ग्राम बेलवा में खाता नंबर 38 ,खेसरा नंबर 513 जिसका रकबा 16 एकड़ 93 डिसमिल है। उक्त जमीन पर उनके द्वारा खेती-बाड़ी कराई जाती है। उक्त जमीन के फर्जी कागजात तैयार करा कर हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही आरोप लगाया है कि पिछले वर्ष चार अगस्त को जब वह अपने खेत की जोताई कर रहे थे तब चार-पांच लोगों ने हरवे हथियार के साथ पहुंचकर उन्हें धमकाते हुए खेती-बाड़ी से करने से रोकने का प्रयास किया था। पीड़ित के आवेदन पर कुचायकोट थाने में कांड संख्या 208 /25 दर्ज कर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *