SSC Selection Posts 13th: 2400 से अधिक पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं से लेकर स्नातक तक सभी कर सकते हैं आवेदन

SSC Selection Posts 13th: 2400 से अधिक पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं से लेकर स्नातक तक सभी कर सकते हैं आवेदन

एसएससी ने सिलेक्शन पोस्ट फेज 13 के तहत 2400 से अधिक पदों पर भर्ती की निकाली है। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं और स्नातक स्तर के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सिलेक्शन पोस्ट फेज 13 भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के अंतर्गत आयोग द्वारा कुल 2,423 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह एक शानदार मौका है उन उम्मीदवारों के लिए जो 10वीं, 12वीं या स्नातक योग्यता रखते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 जून 2025 से शुरू हो चुकी है, और 23 जून 2025 तक इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

रिक्तियों की संख्या

इस भर्ती में कुल 2,423 पद उपलब्ध हैं, जिनमें से यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन (यूआर) के लिए 1,169 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 231, ओबीसी के लिए 561, एससी के लिए 314, और एसटी के लिए 148 पद आरक्षित हैं। यह भर्तियां विभिन्न वर्गों के उम्मीदवारों के लिए समुचित अवसर प्रदान करती हैं। 

पातत्रता मानदंड

विभागीय पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता भिन्न-भिन्न है, जिसमें कुछ पदों के लिए न्यूनतम 10वीं पास, तो कुछ के लिए 12वीं पास और कुछ पदों के लिए स्नातक की डिग्री आवश्यक है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने इच्छित पद की योग्यता संबंधी विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में जरूर देख लें।

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा पदानुसार भिन्न है, जिसमें अधिकतम आयु 30 वर्ष तक हो सकती है।

आवेदन शुल्क

परीक्षा शुल्क के रूप में जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों से 100 रुपये लिया जाएगा, जबकि एससी, एसटी, पीएच और सभी वर्गों की महिलाओं को परीक्षा शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यमों जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के जरिए या एसबीआई ई-चालान का उपयोग करते हुए ऑफलाइन मोड में भी कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

अंत में फॉर्म सबमिट करें और उसका एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें।

सबसे पहले आप SSC की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

अब रजिस्ट्रेशन करें (अगर पहले नहीं किया है)।

इसके बाद, लॉगिन करें और “Selection Post Phase 13” पर क्लिक करें।

आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

अब आवेदन शुल्क ऑनलाइन या SBI ई-चालान से जमा करें।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *