हाईवे पर स्कॉर्पियो और ई-रिक्शा के बीच जबरदस्त टक्कर में महिला की मौत, चार की हालत गंभीर

हाईवे पर स्कॉर्पियो और ई-रिक्शा के बीच जबरदस्त टक्कर में महिला की मौत, चार की हालत गंभीर

शिवहर-सीतामढ़ी राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 227 पर रसीदपुर गांव के समीप सोमवार की देर रात स्कॉर्पियो और ई-रिक्शा के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौत घटनास्थल पर हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में से एक की स्थिति नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर भेज दिया है। घटना के बाद स्कॉर्पियो पर सवार सभी व्यक्ति गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। मृतक की पहचान पिपराही थाना क्षेत्र के मीनापुर बलहा गांव निवासी खैरातु शाह की 45 वर्षीय पत्नी फूलों खातून के रूप में की गई है। घटना में ई-रिक्शा चालक मो. साबिर शाह, शाहनाज बेगम, सैयद ओवैस और मंसूर शाह आलम गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिसमें सैयद ओवैस की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

तेज स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर
इधर, घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक डीएसपी भाई भरत, ट्रैफिक पुलिस तथा सदर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी लोग सरोजा सीताराम सदर अस्पताल से इलाज करा कर देर रात अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रसीदपुर गांव के समीप सीतामढ़ी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।

ई-रिक्शा चालक सहित चार लोग घायल
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया, जबकि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और सभी लोग सदमे में हैं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *