ईको गार्डेन में आज से जुटेंगे प्रदेश भर के शिक्षामित्र, आर-पार की लड़ाई की दे चेतावनी; धरना है जारी

ईको गार्डेन में आज से जुटेंगे प्रदेश भर के शिक्षामित्र, आर-पार की लड़ाई की दे चेतावनी; धरना है जारी

यूपी में टीईटी पास शिक्षामित्र आज से ईको गार्डेन में जुटने शुरू होंगे। यह वह शिक्षामित्र हैं जिन्होंने टीईटी परीक्षा पास कर रखी है।  स्थायी किए जाने की मांग को लेकर बुधवार को ईको गार्डेन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से टीईटी पास शिक्षा मित्रों का हुजूम जुटेगा। बीते 15 दिनों से धरना दे रहे शिक्षा मित्रों ने शासन की उदासीनता के चलते आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने शिक्षा मित्रों से धरने में शामिल होने का आह्वान किया है। शिक्षक/शिक्षामित्र उत्थान समिति के बैनर तले 27 मई से टीईटी पास शिक्षा मित्र ईको गार्डेन में धरना दे रहे हैं। समिति के प्रदेश अध्यक्ष गुडडू सिंह ने कहा कि तपती धूप में धरना देने के बावजूद शासन शिक्षा मित्रों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में अब समर कैंप संपन्न हो चुके हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से टीईटी पास शिक्षा मित्रों से राजधानी में जुटने का आह्वान किया गया है।

परस्पर तबादले वाले शिक्षक 15 तक होंगे कार्यमुक्त
 प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में जिले के अंदर परस्पर तबादला पाने वाले 9272 शिक्षकों को कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण कराने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। बेसिक शिक्षा परिषद ने तबादला पाने वाले शिक्षकों को 15 जून तक कार्यभार व कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं।

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि शिक्षकों ने आपसी सहमति के आधार पर तबादले का लाभ लिया है। ऐसे में बीएसए उनके अभिलेखों, विषय, काडर, पदनाम का परीक्षण करते हुए नियमानुसार कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। नियमित रूप से कार्यरत शिक्षक व शिक्षिका को ही कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। जिन शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही चल रही है, उसके समाप्त होने के बाद कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा।

उन्होंने कहा है कि परस्पर तबादले ग्रामीण सेवा संवर्ग से ग्रामीण सेवा संवर्ग व नगर सेवा संवर्ग से नगर सेवा संवर्ग में किए जाएंगे। तबादला प्रक्रिया में किसी तरह की अनियमितता व लापरवाही मिलने पर बीएसए उत्तरदायी होंगे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *