सलमान खान की गलवान घाटी पर आधारित फिल्म को मिल गई हीरोइन, पहले इस फिल्म में दिखा चुकी हैं जलवे

सलमान खान की गलवान घाटी पर आधारित फिल्म को मिल गई हीरोइन, पहले इस फिल्म में दिखा चुकी हैं जलवे

सलमान खान जल्द ही गलवान घाटी पर आधारित फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह कर्नल बनेंगे। फिल्म के लिए अभिनेत्री भी मिल गई है। आइए जानते हैं वह कौन हैं।

हाल ही में सलमान खान ‘सिकंदर’ फिल्म में नजर आए। फिल्म को दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद सलमान खान अब अपनी नई फिल्म के लिए तैयारी कर रहे हैं। निर्माताओं ने जानकारी दी है कि फिल्म में सलमान खान के विपरीत कौन सी एक्ट्रेस रहेगी। फिल्म में देशभक्ति के अलावा भरपूर एक्शन है। यह फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुए संघर्ष पर आधारित है।

फिल्म के लिए यह होंगी एक्ट्रेस
इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक फिल्म में सलमान खान के विपरीत चित्रांगदा सिंह को लिया गया है। यह पहली बार है, जब दोनों बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। चित्रांगदा सिंह को ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ के लिए जाना जाता है। इसके बाद वह ‘देसी ब्यॉज’ और ‘गब्बर इज बैक’ के गाने ‘आओ राजा’ में नजर आईं थीं।

सलमान निभाएंगे कर्नल बी का किरदार
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म का टाइटल अभी सामने नहीं आया है। यह फिल्म शिव अरूर और राहुल सिंह के उपन्यास ‘इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3’ पर आधारित है। फिल्म में कथित तौर पर सलमान खान कर्नल बी का किरदार निभाएंगे। 

कौन हैं कर्नल बी?
यह वही अफसर हैं जिन्होंने गलवान संघर्ष के दौरान भारतीय सैनिकों का नेतृत्व किया था। उनका नाम संतोष बाबू है और वह 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे।

मिलिट्री ट्रेनिंग ले रहे सलमान खान
पिंकविला के मुताबिक फिल्म की फोटोग्राफी जुलाई 2025 से शुरू होगी। बताया ये भी जाता है कि फिल्म अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी। सलमान खान इन दिनों अपनी बॉडी पर काम कर रहे हैं। वह फिल्म में रोल को निभाने के लिए मिलिट्री ट्रेनिंग ले रहे हैं।



administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *