148 साल में पहली बार! पांच शतक के बावजूद हारी टीम; कोहली की तरह ऋषभ के भी हाथ लगी निराशा

148 साल में पहली बार! पांच शतक के बावजूद हारी टीम; कोहली की तरह ऋषभ के भी हाथ लगी निराशा

विराट कोहली की तरह ऋषभ पंत के नाम भी एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया। साल 2000 के बाद टेस्ट में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब किसी भारतीय बल्लेबाज ने एक मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया और भारतीय टीम वह मैच हार गई हो।

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह हार इसलिए चौंकाने वाला है क्योंकि भारतीय टीम ने दोनों पारियों में अच्छी बल्लेबाजी की थी और इंग्लिश टीम के सामने चुनौतपूर्ण लक्ष्य रखा था, लेकिन इंग्लैंड ने एक दिन में 350 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस टेस्ट में भारत के नाम कई अनचाहे रिकॉर्ड भी बने। क्रिकेट इतिहास का पहला टेस्ट 1877 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। 148 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टीम की ओर से एक टेस्ट में पांच शतक लगे और इसके बावजूद उस टीम को हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले 1928-29 की एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की ओर से मेलबर्न टेस्ट में चार शतक लगे थे। उसी मैच में डॉन ब्रैडमैन ने अपना पहला टेस्ट शतक (112 रन) भी बनाया था, लेकिन फिर भी ऑस्ट्रेलियाई टीम को हार मिली थी।

टेस्ट में पहली बार, 5 शतक के बावजूद हारी कोई टीम

शतकटीम vs खिलाफस्थानसाल
5भारत बनाम इंग्लैंडलीड्स2025
4ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंडमेलबर्न1928

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक


अर्धशतक
खिलाड़ी
68सचिन तेंदुलकर
66जो रूट
66शिवनारायण चंद्रपॉल

वहीं, विराट कोहली की तरह ऋषभ पंत के नाम भी एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया। साल 2000 के बाद टेस्ट में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब किसी भारतीय बल्लेबाज ने एक मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया और भारतीय टीम वह मैच हार गई हो। पंत ने लीड्स की पहली पारी में 134 रन और दूसरी पारी में 118 रन बनाए। वहीं, 2014 में एडिलेड में विराट कोहली ने पहली पारी में 115 रन और दूसरी पारी में 141 रन बनाए थे। 

साल 2000 से वह भारतीय जिन्होंने 
एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाए
लेकिन उनकी टीम को मिली हार

रन
(पहली पारी & दूसरी पारी)
खिलाड़ीखिलाफस्थानसाल
115 & 141विराट कोहलीऑस्ट्रेलियाएडीलेड2014
134 & 118ऋषभ पंतइंग्लैंडलीड्स2025

371 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को इंग्लैंड के ओपनर्स ने ही बैकफुट पर धकेल दिया। बेन डकेट ने शतक लगाया, जबकि क्राउली ने अर्धशतक जड़ा। दिसंबर 2022 से डकेट टेस्ट में सबसे ज्यादा 50+ का स्कोर बनाने वाले ओपनर हैं। उन्होंने ऐसा 18 बार किया है। वहीं, यशस्वी जायसवाल 15 बार के साथ दूसरे नंबर पर हैं। दरअसल, दिसंबर 2022 से इसलिए क्योंकि डकेट लंबे समय के लिए टीम से बाहर हुए थे और उनकी टीम में वापसी एक दिसंबर 2022 को हुई थी। इसके बाद से वह लगातार बड़ी पारियां खेल रहे हैं। डकेट ने टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ा। यह छह शतक उन्होंने दिसंबर 2022 में वापसी के बाद ही लगाए हैं। वह दिसंबर 2022 से टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले ओपनर भी हैं। इसके बाद पांच शतक के साथ यशस्वी जायसवाल हैं।

दिसंबर 2022 के बाद ओपनर्स द्वारा सबसे ज्यादा टेस्ट शतक

शतकखिलाड़ीदेश
6बेन डकेटइंग्लैंड
5यशस्वी जायसवालभारत
4उस्मान ख्वाजाऑस्ट्रेलिया
4रोहित शर्माभारत

डकेट और क्राउली के बीच 188 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई। साल 2022 से टेस्ट में इन दोनों ने सबसे ज्यादा चार बार शतकीय साझेदारी की है। उनकी और क्राउली की 188 रन की साझेदारी भारत के खिलाफ चौथी पारी में बेस्ट ओपनिंग साझेदारी है। इन दोनों ने 72 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले 1953 में वेस्टइंडीज के एलेन रे और जेफरे स्टोलमेयेर की ओपनिंग जोड़ी ने नाबाद 142 रन की साझेदारी की थी। इंग्लैंड ने 82 ओवर में 371 रन के लक्ष्य का पीछा कर लिया। उनका बैजबॉल फिर काम आया। लीड्स टेस्ट मैच में 1673 रन बनाए गए जो इंग्लैंड में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। लीड्स में कुल मिलाकर सात शतक दर्ज किए गए। भारत ने अकेले इस टेस्ट में 835 रन बनाए। यह हार में किसी टीम द्वारा बनाया गया चौथा सर्वाधिक रन है। शीर्ष चार में से तीन इंग्लैंड के खिलाफ ही आए हैं।

इंग्लैंड में टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन

कुल रन
(चार पारियां मिलाकर)
टीम vs खिलाफस्थानसाल
1723इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलियालीड्स1948
1675इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंडनॉटिंघम2022
1673इंग्लैंड बनाम भारतलीड्स2025

भारत के खिलाफ टेस्ट में चौथी पारी में सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग साझेदारी

रनबल्लेबाजटीमस्थानसाल
188जैक क्रॉली और बेन डकेटइंग्लैंडलीड्स2025
142*एलन रे और जेफ्री स्टॉलीमेयरवेस्टइंडीजत्रिनिदाद1953
131गैरी स्टेड और मैथ्यू हॉर्नन्यूजीलैंडअहमदाबाद1999
125ब्रायन बोलस और जिमी बिंक्सइंग्लैंडमुंबई1964

2022 से अब तक टेस्ट में ओपनिंग जोड़ी द्वारा सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारियां

कितनी शतकीय
साझेदारियाँ
बल्लेबाजदेश
4जैक क्रॉली और बेन डकेटइंग्लैंड
3अब्दुल्ला शफीक और इमाम-उल-हकपाकिस्तान
3डेवोन कॉनवे और टॉम लैथमन्यूजीलैंड
3यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्माभारत
3उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नरऑस्ट्रेलिया

यह केवल दूसरा मौका था, जब भारत ने टेस्ट में 350+ का लक्ष्य रखा और हार गया। दोनों बार इंग्लैंड ने रिकॉर्ड रन-चेज करके भारत को चौंकाया है। इससे पहले 2022 में भारत के खिलाफ बर्मिंघम में इंग्लैंड ने 378 रन का लक्ष्य हासिल किया था। तब इंग्लैंड की टीम सात विकेट से जीती थी। चौथी पारी में 350+ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14 मौकों पर टीमें सफल हुई हैं। हेडिंग्ले एकमात्र ऐसी जगह है जहां तीन बार 350+ रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया गया है। 1948 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के 404 रन का लक्ष्य का आसानी से पीछा किया था। वहीं, 2019 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के 359 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था। अब इंग्लैंड ने एक बार फिर कमाल किया।

हेडिंग्लेमें टेस्ट क्रिकेट में 6 सबसे सफल रन चेज

कुल रनलक्ष्यटीमखिलाफसाल
404/3404ऑस्ट्रेलियाइंग्लैंड1948
373/5371इंग्लैंडभारत2025
362/9359इंग्लैंडऑस्ट्रेलिया2019
322/5322वेस्टइंडीजइंग्लैंड2017
315/4315इंग्लैंडऑस्ट्रेलिया2001
296/3296इंग्लैंडन्यूजीलैंड2022

इंग्लैंड का 350+ रन चेज करते हुए रिकॉर्ड
इंग्लैंड खुद तीन बार चौथी पारी में 350+ रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर चुका है। इस टीम ने जुलाई, 2022 में बर्मिंघम में भारत के 378 रन के लक्ष्य को तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया था। टीम ने 76.4 ओवर में ही यह स्कोर बना लिया था और 4.93 के रन रेट से रन बटोरे थे। हालांकि, तब टीम में बैजबॉल की नींव रखने वाले जॉनी बेयरस्टो हुआ करते थे। अब वह खराब फॉर्म की वजह से स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन इस बार क्राउली और डकेट ने कमाल की बल्लेबाजी की। वहीं, अगस्त, 2019 में इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 359 रन के लक्ष्य को नौ विकेट गंवाकर हासिल किया था।  हालांकि, लीड्स में ये रन बनाने में इंग्लैंड को 125.4 ओवर लग गए थे। 

इंग्लैंड का टेस्ट में सबसे सफल रन चेज

स्कोरओवरलक्ष्यखिलाफसाल
378/376.4378भारत2022
373/582371भारत2025
362/9125.4359ऑस्ट्रेलिया2019
332/7159.5332ऑस्ट्रेलिया1928
315/473.2315ऑस्ट्रेलिया2001
307/6146.4305न्यूज़ीलैंड1997

बैजबॉल में इंग्लैंड का सबसे सफल रन चेज

स्कोरखिलाफस्थानसाल
378/3भारतबर्मिंघम2022
373/5भारतलीड्स2025
299/5न्यूजीलैंडनॉटिंघम2022
296/3न्यूजीलैंडलीड्स2022
279/5न्यूजीलैंडलॉर्ड्स2022
254/7ऑस्ट्रेलियालीड्स2023

इंग्लैंड में सबसे सफल लक्ष्य का पीछा
ओवरऑल इंग्लैंड में सबसे सफल रन चेज की बात करें तो 1948 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 404 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था। वहीं, 2022 में बर्मिंघम में इंग्लैंड का भारत के खिलाफ चेज इंग्लैंड में दूसरा सबसे सफल चेज है। भारत के खिलाफ इंग्लैंड का 371 रन चेज करना तीसरा सबसे सफल चेज है। वहीं, 2019 में लीड्स में इंग्लैंड का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 359 रन चेज करना चौथा सबसे सफल चेज है। 

इंग्लैंड में किसी टेस्ट में सबसे सफल रन चेज

लक्ष्यटीमखिलाफस्थानसाल
404ऑस्ट्रेलियाइंग्लैंडलीड्स1948
378इंग्लैंडभारतबर्मिंघम2022
371इंग्लैंडभारतलीड्स2025
359इंग्लैंडऑस्ट्रेलियालीड्स2019
342वेस्टइंडीजइंग्लैंडलॉर्ड्स1984
322वेस्टइंडीजइंग्लैंडलीड्स2017

भारत का कैसा है रिकॉर्ड?
वहीं, भारत की बात करें तो टेस्ट में 350+ रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए टीम दो मैच हार चुकी है। टीम इंडिया अब तक कुल 60 मौकों पर 350+ रन के लक्ष्य का बचाव करने उतरी है। इसमें से 42 मैच भारतीय टीम ने जीते हैं, जबकि 16 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। जो दो मुकाबले भारत हारा है, वह इंग्लैंड के खिलाफ ही आए हैं। 

भारत का टेस्ट क्रिकेट में 350+ रनों का बचाव करते हुए प्रदर्शन

कुल मैचजीतेहारेड्रॉ
6042216

टेस्ट क्रिकेट में अब तक की सबसे बड़ी सफल रन चेज

लक्ष्यस्कोरटीमखिलाफसाल
418418/7वेस्टइंडीजऑस्ट्रेलिया2003
414414/4दक्षिण अफ्रीकाऑस्ट्रेलिया2008
404404/3ऑस्ट्रेलियाइंग्लैंड1948
403406/4भारतवेस्टइंडीज1976
395395/7वेस्टइंडीजबांग्लादेश2021
388391/6श्रीलंकाजिम्बाब्वे2017
387387/4भारतइंग्लैंड2008
378378/3इंग्लैंडभारत2022
377382/3पाकिस्तानश्रीलंका2015
371373/5इंग्लैंडभारत2025
369369/6ऑस्ट्रेलियापाकिस्तान1999
administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *