हिंदुस्तान शिपयार्ड में कई पदों भर्ती, योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर मिलेगी नौकरी; वेतन 1.80 लाख तक

हिंदुस्तान शिपयार्ड में कई पदों भर्ती, योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर मिलेगी नौकरी; वेतन 1.80 लाख तक

हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड ने विभिन्न विभागों में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य अभ्यर्थी नीचे दी वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवण नीचे पढ़ सकते हैं। 

हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) ने विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hslvizag.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 47 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिनमें मैनेजर, डिप्टी प्रोजेक्ट ऑफिसर, सीनियर सुपरवाइजर सहित कई पद शामिल हैं।  

कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षणिक योग्यता के रूप में अभ्यर्थियों के पास संबंधित क्षेत्र में बी.ई./बी.टेक, एमबीए, सीए, डिप्लोमा या समकक्ष डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा, कुछ पदों के लिए प्रासंगिक कार्य अनुभव अनिवार्य रखा गया है। आयु सीमा पद के अनुसार निर्धारित की गई है, जो न्यूनतम से अधिकतम 30 से 50 वर्ष तक हो सकती है।

कितना मिलेगा वेतन?

इस भर्ती अभियान के तहत चयनित अभ्यर्थियों को पदानुसार आकर्षक वेतनमान प्रदान किया जाएगा। विभिन्न पदों के लिए मासिक वेतन 50,000 रुपये से लेकर 1,80,000 रुपये तक निर्धारित किया गया है।  

आवेदन शुल्क

हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले एससी, एसटी और पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। जबकि अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 300 रुपये का भुगतान करना होगा। यह शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है, जैसे कि डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता, संबंधित कार्य अनुभव, और आवश्यकतानुसार समूह चर्चा (Group Discussion) एवं साक्षात्कार (Interview) के आधार पर किया जाएगा। विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया भिन्न हो सकती है, जिसमें तकनीकी या प्रबंधकीय दक्षता की जांच की जाएगी। अंतिम चयन मेरिट और पद की आवश्यकताओं के अनुसार किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट hslvizag.in पर जाएं।
  • अब आप “Careers” सेक्शन में जाकर भर्ती विज्ञापन देखें।
  • यहां योग्य पद का चयन कर ऑनलाइन आवेदन करें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क भुगतान करें (यदि लागू हो)।
  • अंत में आवेदन की प्रति डाउनलोड करें और अपने पास रख लें।
administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *