शॉपिंग मॉल में भीषण आग: इराक में जिंदा जले 50 लोग, कई झुलसे; पांच मंजिला इमारत में रात भर उठती रहीं लपटें

शॉपिंग मॉल में भीषण आग: इराक में जिंदा जले 50 लोग, कई झुलसे; पांच मंजिला इमारत में रात भर उठती रहीं लपटें

पूर्वी इराक के अल-कुट शहर के एक हाइपरमार्केट में भीषण आग लगने से 50 लोगों की मौत हो गई। ईराक की समाचार एजेंसी (आईएनए) ने प्रांतीय गवर्नर के हवाले से यह जानकारी दी है। इस दुर्घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि पांच मंजिला इमारत में रात भर आग की लपटें उठती रहीं। 

आईएनए की रिपोर्ट के अनुसार, दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। फिलहाल अभी आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। वहीं प्रांतीय गवर्नर ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। इसके शुरुआती परिणाम 48 घंटों के भीतर घोषित कर दिए जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि घटना को देखते हुए हमने इमारत और मॉल के मालिक के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *