जम्मू कश्मीर में राज्य जांच एजेंसी ने साल 1990 के सरला भट्ट हत्याकांड में कई जगहों पर छापा मारा है। एक टीम यासिन मलिक के घर भी पहुंची है।
जम्मू कश्मीर में राज्य जांच एजेंसी ने 1990 में कश्मीरी पंडित महिला सरला भट्ट हत्याकांड में मंगलवार को कई जगहों पर छापा मारा है। ये हत्याकांड 35 साल पहले हुआ था। जांच टीम ने यासीन मलिक के घर पर भी रेड की है। एसआईए की टीम मध्य कश्मीर पहुंची है।



