मंगलवार को ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ के बीच कम हुआ कमाई का फासला, जानिए बाकी फिल्मों का कलेक्शन

 मंगलवार को ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ के बीच कम हुआ कमाई का फासला, जानिए बाकी फिल्मों का कलेक्शन

इन दिनों बॉलीवुड फिल्म ‘वॉर 2’ और रजनीकांत की साउथ मूवी ‘कुली’ एक-दूसरे को जबरदस्त टक्कर दे रही हैं। मंगलवार को कलेक्शन की दौड़ में ‘कुली’ ने बाजी मारी है। लेकिन ‘वॉर 2’ ने कमाई के फासले को जरूर कम कर दिया है। जानिए, ‘कुली’, ‘वॉर 2’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ ने बॉक्स ऑफिस पर मंगलवार को कितनी कमाई की है।  

ऋतिक रोशन और रजनीकांत जैसे पॉपुलर स्टार्स की फिल्में इन दिनों सिनेमाघरों में मौजूद हैं। ऋतिक की ‘वॉर 2’ और रजनीकांत की ‘कुली’ में कमाल का एक्शन दर्शकों को देखने को मिल रहा है। दोनों फिल्मों को थिएटर में 6 दिन पूरे हो चुके हैं। जानिए, मंगलवार को ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ ने कितना कलेक्शन किया है। 

वॉर 2’ का मंगलवार का कलेक्शन  

ऋतिक रोशन और साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ ने मंगलवार यानी 6वें दिन 8.35 करोड़ रुपये कमाए। इसका कुल कलेक्शन भी अब तक 192.85 करोड़ रुपये हो चुका है। 400 करोड़ के बजट में बनीं यह फिल्म चंद दिनों में ही अपने आधे बजट को वसूलने के करीब पहुंच चुकी है। 

‘कुली’ ने की ऋतिक रोशन की फिल्म से ज्यादा कमाई 

रजनीकांत का बहुत बड़ा फैन बेस है, इसलिए जब भी उनकी फिल्में रिलीज होती हैं तो जमकर कमाई करती हैं। मंगलवार यानी 6वें दिन ‘कुली’ ने 9.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कुल कलेक्शन भी 216.01 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म ‘कुली’ 350 करोड़ रुपये में बनी है। यह अपने आधे बजट से अधिक की कमाई अब तक कर चुकी है। इसी तरह फिल्म कमाई करती रही तो जल्द ही अपना बजट वसूल कर लेगी। 

क्या है ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ की कहानी 

फिल्म ‘कुली’ एक गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म है, इसमें रजनीकांत लीड रोल में हैं। साथ ही फिल्म में नागार्जुन, आमिर खान और श्रुति हासन जैसे कलाकार भी हैं। वहीं ‘वॉर 2’ भी एक्शन फिल्म है लेकिन इसमें एक स्पाई यानी जासूस की कहानी दिखाई गई।

26वें दिन भी ‘महावतार नरसिम्हा’ पर बरसे करोड़ रुपये  

एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ को थिएटर में 26 दिन हो चुके हैं। 4 करोड़ के बजट में बनीं यह फिल्म अब तक 215.60 करोड़ रुपये कमा चुकी है। मंगलवार को इसका कलेक्शन 2.75 करोड़ रुपये रहा है। यह फिल्म भगवान विष्णु के चौथे अवतार नरसिंह की पौराणिक कहानी कहती है।  

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *