सहस्त्रधारा में फटा बादल; भारी तबाही, एक शव मिला, कुछ लापता, ग्राउंड जीरो पर सीएम

सहस्त्रधारा में फटा बादल; भारी तबाही, एक शव मिला, कुछ लापता, ग्राउंड जीरो पर सीएम

देहरादून में देर रात बादल फटने से भारी तबाही मची है। कुछ मजदूरों के बहने की सूचना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत चमोली, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी तेज बारिश होने की संभावना है। 21 सितंबर तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।

राजधानी देहरादून में देर रात बादल फटने से भारी तबाही की तस्वीरें सामने आई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत चमोली, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी तेज बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 21 सितंबर तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।्उन्होंने बताया कि वहां पर करीब 100 लोग फंस गए थे जिन्हें गांव वालों ने सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। उन्होंने बताया कि ऐसी भी सूचना मिली कि एक से दो लोग लापता हैं लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई, हालांकि उनकी तलाश की जा रही है।

वहीं, आपदा कंट्रोल रूम से रात दो बजे जानकारी मिली कि घटनास्थल के लिए एसडीआरएफ और फायर की टीम को रवाना कर दिया गया है लेकिन रास्ते पर अधिक मलबा आ जाने के कारण टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई। बताया गया कि लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मौके पर पहुंचकर रास्ता खोलने में जुट गई है। 

उत्तराखंड में लगातार बारिश अपना कहर बरपा रही है। देर रात देहरादून के सहस्रधारा क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही मची है। वहीं मसूरी में देर रात भारी बारिश से मजदूरों के आवास के ऊपर मलबा आ गया। घटना में एक मजदूर की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया

सहस्रधारा क्षेत्र में सोमवार देर रात बादल फटने से बड़े पैमाने पर नुकसान होने की सूचना है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के मुताबिक मुख्य बाजार में मलबा आने से दो से तीन बड़े होटल और कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कार्डीगाड़ के ग्राम प्रधान राकेश जवाड़ी ने अमर उजाला को बताया कि घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की है। कार्डीगाड़ में बादल फटने के बाद मुख्य बाजार में बड़े पैमाने पर मलबा आ गया। इससे दो से तीन बड़े होटल क्षतिग्रस्त हो गए जबकि एक मार्केट में बनीं करीब 7 से 8 दुकानें ध्वस्त हो गईं। 

वहीं देहरादून में तमसा नदी रौद्र रूप में आ गई है। टपकेश्वर मंदिर में शिवलिंग तक डूब गया है। मंदिर परिसर को खाली कराया गया है। उधर, आईटी पार्क के पास भी बड़ी मात्रा में मलबा आ गया। इससे सॉन्ग नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया। पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क किया है। साथ ही नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा है।

मसूरी के झड़ीपानी में सोमवार देर रात भारी बारिश से मजदूरों के आवास के ऊपर मलबा आ गया। घटना में एक मजदूर की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल मजदूर को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। शहर कोतवाल संतोष कुंवर ने बताया कि बारिश का पानी और मलबा मजदूरों के कच्चे आवास के ऊपर आ गया। इससे एक मजदूर की दबने से मौके पर ही मौत हो गई और एक मजदूर घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

प्रभावित क्षेत्रों में निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी

प्रशासन के मुताबिक़ अभी तक सात आठ लोगों के लापता होने की सूचना है। सीएम धामी भी प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।

गुच्चू पानी में मलबे में दबी स्कूटी

देहरादून के गुच्चू पानी में बाढ़ आने से एक स्कूटी मलबे में दब गई।

टपकेश्वर के पास चार लोगों के बहने की सूचना

देहरादून के टपकेश्वर के पास भगत सिंह कॉलोनी में एक शिखर फॉल में चार लोगों के बहने की सूचना है।

विकासनगर में हादसा, पहाड़ी से गिरे पत्थर, चपेट में आने से युवक की मौत

विकासनगर में कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर भूस्खलन जोन जजरेड के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक स्कूटर सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल है। घायल का नाम विनय बताया जा रहा है। स्कूटर सवार कालसी से साहिया की और जा रहे थे।

देवप्रयाग में लगातार बारिश से भारी भूस्खलन

देवप्रयाग में लगातार बारिश से भारी भूस्खलन हुआ है। बस अड्डे के पास भू-धंसाव होने के साथ ही रघुनाथ मंदिर के पीछे कमरे ढह गए।  बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे बंद है। वहीं पेट्रोल पंपों को नुकसान पहुंचा है।

पुलिस द्वारा कई मार्गों पर यातायात डायवर्ट

टपकेश्वर महादेव मंदिर में भरा पानी – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

डीएम सविन बंसल और एसडीएम कुमकुम जोशी ने राहत कार्यों की कमान संभाली। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ लोनिवि समेत तमाम विभाग मौके पर जुटे हैं। पुलिस द्वारा कई मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया गया है।

जानमाल का नुकसान

टपकेश्वर हादेव मंदिर – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मसूरी के झड़ीपानी टोल पर भूस्खलन से दो मजदूर मलबे में दबे गए हैं। एक मजदूर की मौत हो गई है। जबिक एक घायल है। उधर, डोईवाला में घरों में पानी घुस गया।  चंद्रभागा नदी में फंसे तीन लोगों को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू किया। करलिगाड़ क्षेत्र में दो लोग लापता है। राहत और बचाव अभियान जारी है।

पुल और सड़कें ध्वस्त

  • पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी को जोड़ने वाला पुल बह गया, यूनिवर्सिटी ने छुट्टी घोषित की।
  • प्रेमनगर के पास नंदा की चौकी पर राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा टूटा।
  • मसूरी-देहरादून मार्ग, कोल्हुखेत और झड़ीपानी टोल के पास सड़कें टूटीं, पर्यटक और स्थानीय फंसे।
  • देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर लालतप्पड़ के पास जाकन नदी पुल पर पानी पुल के ऊपर तक पहुंचा।

भूस्खलन से एक युवक के दबने की सूचना

देहरादून के सहस्त्रधारा के पास ही मजाड़ा में भूस्खलन से एक युवक के दबने की सूचना मिली है। इसी क्षेत्र के ऊपर देर रात बादल फटा है। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *