एनडीए में सीट बंटवारे से पहले BJP की इन 41 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम लगभग तय, देखें सूची

एनडीए में सीट बंटवारे से पहले BJP की इन 41 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम लगभग तय, देखें सूची

एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान के बीच भाजपा के 41 नेताओं के नाम सामने आए हैं। चर्चा है कि इन नामों पर आलाकमान ने मुहर लगा दी है। यह उम्मीदवार अब नामांकन भरने की भी तैयारी कर रहे हैं। इनमें से अधिकतर पुराने चेहरे हैं। 

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में अब तक सीट बंटवारे का एलान नहीं हुआ है। लेकिन, सोशल मीडिया पर भाजपा के कई संभावित उम्मीदवारों की सूची सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि भाजपा आलाकमान की ओर से कई सीटों पर प्रत्याशियों के नाम मुहर लगा दी गई है। इस सूची में भाजपा मौजूदा विधायक, मंत्री और संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेता शामिल हैं। आलाकमान ने इन्हें सर्वे और समीकरण में फिट पाया है। सोशल मीडिया पर भी एक सूची वायरल हो रही है। इस सूची को लेकर सियासी गलियारे में चर्चा तेज है। हालांकि, भाजपा ने इस सूची की पुष्टि नहीं की है। कहा है कि भाजपा अपने हिस्से की सीटों पर उम्मीदवारों की अंतिम सूची केंद्रीय चुनाव समिति से मंजूरी के बाद जारी करेगी। इधर, अमर उजाला की टीम ने कुछ वर्तमान विधायकों से भी इस लिस्ट को लेकर बात की तो उन्होंने कहा कि हमलोगों की तैयारी पूरी है। औपचारिक एलान होते ही नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया जाएगा। 

कई मौजूदा विधायकों को मिला दोबारा मौका
सूत्रों के मुताबिक, इस सूची में शामिल कई नाम मौजूदा भाजपा विधायकों के हैं जिन्हें पार्टी ने दोबारा मौका देने का फैसला किया है। कुछ वर्तमान मंत्री को टिकट दिया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, एनडीए में सीट शेयरिंग पर जल्द ही औपचारिक घोषणा की जाएगी। बता दें कि एनडीए अब केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और चिराग पासवान की कुछ मांगों के कारण अब तक सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय नहीं हो पाया था। लेकिन, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने स्पष्ट कहा है कि एनडीए में सबकुछ पॉजिटिव है। लगभग सबकुछ फाइनल हो चुका है। 

जानिए, कहां से कौन होंगे उम्मीदवारों …

क्रमांकविधानसभा सीटभाजपा उम्मीदवार
1पारूअशोक कुमार सिंह
2बरौलीरामप्रवेश राय
3गोपालगंजकुसुम देवी
4गोरियाकोठीदेवेन्द्रकांत सिंह
5अमनौरकृष्ण कुमार मंटू
6हाजीपुरअवधेश सिंह
7रोसड़ा (एससी)वीरेन्द्र पासवान
8बेगूसरायकुंदन सिंह
9बिहपुरकुमार शैलेन्द्र
10कटोरिया (एसटी)निक्की हेम्ब्रम
11बिहारशरीफसुनील कुमार
12बिस्फीहरिभूषण ठाकुर बचोल
13झंझारपुरनीतिश मिश्र
14छातापुरनीरज कुमार सिंह
15फारबिसगंजविद्याशागर केसरी
16बनमनखी (एससी)कृष्ण कुमार ऋषि
17पूर्णियाविजय खेमका
18कटिहारतारकिशोर प्रसाद
19प्राणपुरनिशा सिंह
20सहरसाआलोक रंजन झा
21दरभंगासंजय सरावगी
22केवटीमुरारी मोहन झा
23जालेजीवेश कुमार
24औराईरामसूरत राय
25कुड़नीकेदार प्रसाद गुप्ता
26बरूराजअरुण कुमार सिंह
27लौरियाविनय बिहारी
28चनपटियाउमाकांत सिंह
29बेतियारेणु देवी
30हरिसिद्धिकृष्ण नंदन पासवान
31बांकीपुरनितिन नवीन
32पिपराश्याम बाबू प्रसाद यादव
33मधुबनराणा रणधीर सिंह
34मोतिहारीप्रमोद कुमार
35चिरैयालालबाबू प्रसाद गुप्ता
36ढाकापवन जायसवाल
37रीगामोतीलाल प्रसाद
38बथनाहा (एससी)अनिल राम
39परिहारगायत्री देवी
40बेनीपट्टीविनोद नारायण झा
41खजौलीअरुण शंकर प्रसाद
administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *