UP में जिंदगियां लील रहे हादसे; पिछले साल से 17.8% बढ़ा मौतों का आंकड़ा, ये हैं टॉप 20 शहर

UP में जिंदगियां लील रहे हादसे; पिछले साल से 17.8% बढ़ा मौतों का आंकड़ा, ये हैं टॉप 20 शहर

यूपी में सड़क हादसों में होने वाली मौतों में 17.8 फीसदी का इजाफा हुआ है। तमाम कवायदों के बावजूद सड़क हादसों में होने वाली मौतों की संख्या कम नहीं हो रही है। श्रावस्ती में 1700 फीसदी अधिक मौतें हुई हैं। टॉप 20 जिलों में प्रयागराज पहले स्थान पर है।

उत्तर प्रदेश में तमाम कवायदों के बावजूद सड़क हादसों में होने वाली मौतों की संख्या कम नहीं हो पा रही है। पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष अगस्त माह तक सड़क हादसों में होने वाली मौतों में 17.8 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है। खासकर छोटे जिलों में इनकी संख्या बढ़ी है। अगस्त माह में श्रावस्ती में 1700 फीसद अधिक मौतें हुई हैं। वहीं शासन के निर्देश पर अधिक हादसों वाले चिन्हित टॉप 20 जिलों में प्रयागराज पहले स्थान पर है।

बता दें कि बीते मार्च माह में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सड़क हादसों में होने वाली मौतों की संख्या में 50 फीसद की कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। खासकर अधिक दुर्घटनाओं वाले टॉप 20 जिलों को चिन्हित कर वहां हादसे रोकने के पुख्ता बंदोबस्त करने को कहा गया था। इसके बावजूद बीते आठ माह में इसमें कोई सुधार होना तो दूर, मौतों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। बाकी बचे चार माह में सर्दी के मौसम की वजह से कोहरे का कहर भी रहेगा, जिससे सड़क हादसों में और इजाफा हो जाता है।

आंकड़े एक नजर में…

प्रदेश में बीते वर्ष जनवरी से अगस्त माह के सापेक्ष वर्तमान वर्ष इस अवधि में सड़क हादसों में 14.2 फीसद का इजाफा हुआ है। वहीं इसमें होने वाली मौतों में 17.8 फीसदी, जबकि घायलों की संख्या में 15.4 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है। वहीं टॉप 20 जिलों में सड़क दुर्घटनाओं में 11.5 फीसदी, मृतकों की संख्या में 15.2 फीसदी और घायलों की संख्या में 10.9 फीसदी का इजाफा हुआ है।

अगस्त माह में श्रावस्ती में सबसे ज्यादा इजाफा

अगस्त माह के आंकड़ों की बात करें तो श्रावस्ती में सड़क हादसों में होने वाली मौतों में 1700 फीसदी का इजाफा हुआ है। तत्पश्चात सोनभद्र में 166.7 फीसदी, पीलीभीत में 130.8 फीसदी, फतेहगढ़ में 108.3 फीसदी, रायबरेली में 105.6 फीसदी, गाजीपुर में 91.7 फीसदी, भदोही में 71.4 फीसदी, संभल में 60 फीसदी, प्रतापगढ़ में 58.8 फीसदी और मैनपुरी में 57.9 फीसदी का इजाफा हुआ है।

इन जिलों में मौतों में सर्वाधिक इजाफा (जनवरी से अगस्त)

जिलामौतों की संख्याइजाफा (फीसदी में)
महोबा12677.5
भदोही10762.1
सोनभद्र26650.3
प्रयागराज522  47.9
देवरिया21844.4
रायबरेली31243.8
चित्रकूट139 40.4
मैनपुरी26638.5
श्रावस्ती72  38.5
झांसी25237.0

शासन द्वारा चिन्हित टॉप 20 जिलों की स्थिति (जनवरी से अगस्त)

जिला  मृतकों की संख्याइजाफा (फीसदी में)
प्रयागराज52247.9
आगरा50333.8
हरदोई51433.5
अलीगढ़47221.3
मथुरा47221.3
सीतापुर40620.1
कानपुर नगर40918.6
उन्नाव42116.6
गोरखपुर34215.9
लखनऊ43214.0
बदायूं 27413.7
गौतमबुद्धनगर34111.8
बाराबंकी3419.6
कुशीनगर2895.9
बिजनौर2815.2
बुलंदशहर4104.9
शाहजहांपुर305 3.4
बरेली2970.3
मेरठ2473.9
खीरी3099.1



administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *