Share Market – RNSNS News

सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार; RBI के फैसले पर टिकी शेयर बाजार की नजर
शेयर बाजार एमपीसी बैठक के एलानों से पहले शानदार शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 200 से अधिक अंकों की तेजी के साथ खुला, जबकि निफ्टी 23,400 के पार निकल गया। इन्फोसिस और अदाणी पोर्ट्स में 2% का उछाल है। आरबीआई पॉलिसी से पहले बाजार का पूरा हाल यहां पढ़ें।

भारतीय शेयर बाजार ने 5 जून 2026 की सुबह हरे निशान और सकारात्मक रुझान के साथ कारोबार की शुरुआत की है। प्रमुख कंपनियों के शेयरों में खरीदारी लौटने से बाजार के दोनों मुख्य सूचकांक मजबूत बढ़त दिखा रहे हैं। हालांकि, शुक्रवार को आने वाले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नीतिगत फैसलों से पहले निवेशकों ने सतर्कता भी बनाए रखी है।

शेयर बाजार : सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी बढ़त

सुबह 09:32 बजे के आंकड़ों के अनुसार, बीएसई सेंसेक्स 197.90 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की मजबूत छलांग के साथ 74,557.91 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी पीछे नहीं है और यह 51.41 अंक या 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,467.95 के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गया है।

इन्फोसिस और अदाणी पोर्ट्स ने दिखाया दम
शुरुआती कारोबार में बाजार को ऊपर खींचने में कुछ प्रमुख लार्ज-कैप शेयरों का बड़ा योगदान रहा है। आईटी और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के शेयरों में निवेशकों की भारी दिलचस्पी देखी गई। विशेष रूप से दिग्गज आईटी कंपनी इन्फोसिस और अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में 2-2 प्रतिशत की शानदार तेजी दर्ज की गई है, जिसने सूचकांकों को मजबूत समर्थन दिया है।

रेंज-बाउंड रहेगा बाजार, निवेशकों की सतर्क चाल
बाजार विश्लेषकों का अनुमान है कि भारतीय शेयर बाजार निकट भविष्य में एक सीमित दायरे में ही कारोबार करेगा। इसका प्रमुख कारण यह है कि निवेशक इस समय घरेलू और वैश्विक दोनों तरह के कारकों को ध्यान में रखते हुए बेहद सावधानी के साथ अपनी रणनीति बना रहे हैं।

आगे का आउटलुक: शुक्रवार सुबह 10 बजे का इंतजार
बाजार सहभागियों की निगाहें अब पूरी तरह से भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजों पर केंद्रित हो गई हैं, जिनकी घोषणा शुक्रवार सुबह 10 बजे की जानी है। यह नीतिगत फैसला बाजार की आगे की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। निवेशकों को उम्मीद है कि इस बैठक से भविष्य में ब्याज दरों की दिशा, महंगाई के दृष्टिकोण, देश की आर्थिक विकास की संभावनाओं और मुद्रा स्थिरता से जुड़े अहम संकेत मिलेंगे।

The Bonus Market Update: शेयर बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 150 अंक फिसला, निफ्टी भी कमजोर
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 150 से अधिक अंकों की गिरावट, निफ्टी 24,000 के करीब फिसला। शेयर बाजार के ताजा अपडेट और निवेश की रणनीति के लिए पढ़ें खबर। घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक से अधिक गिर गया। वहीं, निफ्टी 24 हजार से नीचे पहुंच गया। शुरुआती कारोबार के दौरान एयरटेल और इंडिगो जैसे शेयरों में 4% तक की गिरावट दर्ज की गई।

सुबह 9 बजकर 19 मिनट पर सेंसेक्स 99.63 (-0.13%) अंक कमजोर होकर 76,389.33 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 27.21 (-0.11%) अंक टूटकर 24,004.50 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में एक समय पर सेंसेक्स 264.82 अंक गिरकर 76,224.14 तक टूट गया। निफ्टी 27.6 अंक गिरकर 24,004.10 तक फिसला। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 14 पैसे गिरकर 95.40 पर आ गया।

टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

इंडिगो, भारती एयरटेल, सन फार्मा, ट्रेंट, टाइटन कंपनी और अल्ट्राटेक सीमेंट प्रमुख रूप से पिछड़ गए। वहीं दूसरी ओर, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, बीईएल और एचसीएल टेक के शेयर लाभ कमाने वाले प्रमुख शेयर रहे। प्रमुख सूचकांकों में व्यापक क्षेत्रीय गिरावट देखी गई, जिसमें निफ्टी ऑयल एंड गैस सूचकांक 0.31 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.22 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो 0.14 प्रतिशत गिर गया। इस गिरावट के विपरीत, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी फार्मा सूचकांक क्रमशः 0.23 प्रतिशत और 0.18 प्रतिशत चढ़े।

सोमवार को दिखी थी तेजी

इससे पहले सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार उछाल दर्ज किया गया। कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट इसका मुख्य कारण थी। अमेरिकी-ईरान वार्ता से जुड़े सकारात्मक माहौल ने भी बाजार को मजबूत सहारा दिया था। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी एक फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए थे। हालांकि मंगलवार को सुबह बाजार में बिकवाली हावी दिखी।

कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने बताया कि लंबे समय बाद निफ्टी ने न केवल 20-दिवसीय एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) को पार किया, बल्कि इसके ऊपर बंद भी हुआ, जिससे मौजूदा स्तरों से आगे की तेजी को समर्थन मिला।मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटीज विश्लेषक मानव मोदी ने कहा, “ईरानी ठिकानों पर अमेरिकी हमलों के बाद पश्चिम एशिया में लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष की आशंकाएं फिर से जाग उठीं, जिसके चलते एशियाई कारोबार में सोने की कीमतों में गिरावट आई और पिछले सत्र की कुछ बढ़त उलट गई।”

शेयर बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 600 अंक कमजोर पड़ा, निफ्टी 23500 से फिसला
सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। सुबह 9 बजकर 27 मिनट पर सेंसेक्स 492.81 (0.65%) अंकों की गिरावट के साथ 74,708.04 पर पहुंच गया, दूसरी ओर निफ्टी 158.91 (-0.67%) अंक टूटकर 23,459.10 पर पहुंच गया। आइए जानते हैं बाजार का हाल।

घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांकों में बुधवार की सुबह फिर बिकवाली का दबाव दिखा। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। सुबह 9 बजकर 27 मिनट पर सेंसेक्स 492.81 (0.65%) अंकों की गिरावट के साथ 74,708.04 पर पहुंच गया, दूसरी ओर निफ्टी 158.91 (-0.67%) अंक टूटकर 23,459.10 पर पहुंच गया।

मेटल और ऑटो सेक्टर के शेयर सबसे अधिक दबाव में रहे। डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट जारी रहा, डॉलर प्रति रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 96.96 पर पहुंचा।

जियोजित इन्वेस्टमेंट के अनुसंधान प्रमुख विनोद नायर के अनुसार  चौथी तिमाही के नतीजों से घरेलू अर्थव्यवस्था की मजबूती का संकेत मिलता है, लेकिन बाजार का ध्यान तेजी से बढ़ती मुद्रास्फीति पर केंद्रित हो रहा है।

वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में संभावित आय गिरावट को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं, जिसका कारण उम्मीद से ज्यादा वर्किंग इंडेक्स (डब्ल्यूपीआई) रीडिंग, ईंधन की बढ़ी कीमतों का धीरे-धीरे बढ़ता प्रभाव और बॉन्ड यील्ड में लगातार मजबूती है।

The Bonus Market Update: शेयर बाजार में हरियाली; सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 23750 के पार
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन कारोबार की हरे निशान पर शुरुआत हुई। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुरुआती कारोबार में खरीदारों का जोर दिखा। सेंसेक्स और निफ्टी की चाल समझने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे सत्र में हरे निशान पर खुला। शुक्रवार सुबह सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त दर्ज की गई। दूसरी ओर, रुपया कमजोर हुआ, तेल की कीमतें बढ़ीं और एशियाई बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंकों से अधिक चढ़ा वहीं निफ्टी भी 23750 के पार पहुंच गया है।

सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

सेंसेक्स

75,602.80
204.08 (0.27%)

निफ्टी

23,773.50
83.91 (0.35%)

सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमत में तीन रुपये प्रति लीटर और सीएनजी की कीमत में दो रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि का निर्णय किया है। सरकार धीरे-धीरे, चरणबद्ध तरीके से, छोटी-छोटी वृद्धि करके महंगाई में अचानक उछाल आने से बचने की कोशिश कर रही है। सरकार के इस फैसले का असर आने वाले समय में निवेशकों की धारणा पड़ सकता है।

पांच राज्यों के नतीजों से पहले शेयर बाजार में बढ़त, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल
वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों के बीच घरेलू शेयर बाजार में शानदार उछाल दर्ज किया गया है। सेंसेक्स में 700 से अधिक अंकों की तेजी आई है और निफ्टी 24,150 के पार पहुंच गया है। बाजार के इस रुख और रुपये की स्थिति का पूरा विश्लेषण जानने के लिए यह पूरी खबर पढ़ें।

वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों में नरमी आने से हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। इस दौरान सेंसेक्स में 800 अंकों की तेजी आई और निफ्टी 24,240 के ऊपर पहुंच गया। बाजार की नजर सोमवार को आने वाले पांच राज्यों के विधानसभाचुनाव के नतीजों पर बनी हुई है। सुबह 9 बजकर 57 मिनट पर सेंसेक्स 803.35 (1.04%) अंकों की बढ़त के साथ 77,716.85 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 245.80 (1.02%) अंकों की बढ़त के साथ 24,243.35 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 9 पैसे गिरकर 94.93 पर आ गया।

शेयर बाजार में नरमी; सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी में भी बिकवाली
सरकारी बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के कारण मंगलवार के घरेलू शेयर बाजार में नरम शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 122 अंक टूटा वहीं निफ्टी भी 24050 के नीचे चला गया। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स में 200 अंक से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी 24,050 से नीचे आ गया। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के शेयरों में भारी गिरावट के कारण मंगलवार को बाजार नरम पड़ गया। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 208.84 अंक गिरकर 77,094.79 पर आ गया; निफ्टी 42.8 अंक गिरकर 24,049.90 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 24 पैसे गिरकर 94.39 पर आ गया। हालांकि, सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर शुरुआती झटकों से उबरकर सेंसेक्स 57.32 (0.07%) अंक मजबूत होकर 77,360.95 पर जबकि निफ्टी 45.85 (0.19%) के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

एक दिन पहले की शानदार तेजी के बाद मंगलवार सुबह भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुले। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त होने की उम्मीदें कमजोर पड़ने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए भारी उछाल ने निवेशकों को एक बार फिर सतर्क कर दिया है।

सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, लेकिन छोटे शेयरों में दिखी मजबूती

बड़े शेयरों में सुस्त शुरुआत के बावजूद व्यापक बाजार (ब्रॉडर मार्केट) में सकारात्मक रुख देखने को मिला है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.3 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई, जबकि बाजार में उतार-चढ़ाव को मापने वाला ‘इंडिया विक्स’ (India VIX) लगभग 7 प्रतिशत गिरकर 18.38 पर आ गया, जो निवेशकों के लिए थोड़ी राहत की बात है। शुरुआती कारोबार के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), एक्सिस बैंक, सन फार्मा और इंडिगो के शेयरों में करीब 1 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, जबकि इसके विपरीत अदाणी पोर्ट्स, टीसीएस, लार्सन एंड टुब्रो और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

कच्चे तेल में उबाल और विदेशी निवेशकों का दबाव

बाजार की इस शुरुआती गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण भू-राजनीतिक तनाव का फिर से गहराना है। सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और युद्ध को समाप्त करने के लिए ईरान की ओर से दिए गए नए प्रस्ताव को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खारिज करने का मन बना रहे हैं। शांति समझौते की इन धुंधली पड़ती उम्मीदों के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ 109 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर कारोबार कर रहा है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था और सप्लाई चेन के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है। इसके अलावा, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली भी बाजार की धारणा को कमजोर कर रही है। सोमवार को जारी अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, विदेशी निवेशकों ने 1,151 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की थी। इस बीच, घरेलू मुद्रा बाजार में भी कमजोरी देखने को मिली और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुरुआती कारोबार में 24 पैसे टूटकर 94.39 के स्तर पर आ गया।

सेक्टोरल इम्पैक्ट और आगे का आउटलुक

सेक्टोरल प्रदर्शन की बात करें तो निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 1.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान में रहा, जबकि निफ्टी रियल्टी इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में नजर आया। बजाज ब्रोकिंग की रिपोर्ट के अनुसार, शेयर बाजार फिलहाल एक ‘कंसोलिडेशन’ (समेकन) के दौर से गुजर रहा है, जहां कंपनियों की मजबूत कमाई और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच संतुलन बनाने की कोशिश हो रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार की आगे की दिशा अब काफी हद तक अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आगामी नीतिगत फैसलों और नए आर्थिक आंकड़ों पर निर्भर करेगी।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार के मुताबिक, भारतीय बाजार के कमजोर प्रदर्शन का मुख्य कारण वैश्विक स्तर पर ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (AI) से जुड़े शेयरों में आया भारी उछाल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक एआई शेयरों का यह मोमेंटम जारी रहेगा, विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से पैसा निकालते रहेंगे। हालांकि, उनका यह भी मानना है कि एआई शेयरों में अब एक ‘बबल’ की स्थिति बन रही है और इसमें सुधार होने पर विदेशी पूंजी फिर से भारत की ओर लौट सकती है, जिससे लार्जकैप शेयरों में शानदार वापसी देखने को मिलेगी।

सेंसेक्स 494 अंक गिरा, निफ्टी 142 अंक फिसला; डॉलर के मुकाबले रुपया 31 पैसे कमजोर
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू बाजार लाल निशान पर खुला। वहीं पिछले दिन मंगलवार को शेयर बाजार 753.03 अंकों की बढ़त के साथ 79,273.33 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 211.75 अंक या 0.87 प्रतिशत चढ़कर 24,576.60 पर पहुंच गया था।

भारतीय शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 494.12 अंक गिरकर 78,779.21 पर आ गया; निफ्टी 142.2 अंक गिरकर 24,434.40 पर पहुंच गया। मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में आज भारी उतार-चढ़ाव के बीच गिरावट का रुख देखने को मिला। सप्ताह के कारोबारी दिन में BSE Sensex 494 अंक गिरकर बंद हुआ, जबकि NSE Nifty 50 142 अंकों की कमजोरी के साथ नीचे आया। बाजार में बिकवाली का दबाव आईटी, बैंकिंग और मेटल सेक्टर के शेयरों में अधिक देखने को मिला।

कारोबार की शुरुआत सामान्य रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ वैश्विक संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के कारण बाजार में गिरावट तेज हो गई। अमेरिका और एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों का असर भी घरेलू बाजार पर पड़ा।

इस दौरान विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने भी बाजार की धारणा को प्रभावित किया। निवेशक आगामी आर्थिक आंकड़ों और वैश्विक घटनाक्रमों को लेकर सतर्क नजर आए, जिसके चलते बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा।

वहीं, मुद्रा बाजार की बात करें तो भारतीय रुपया भी दबाव में रहा। डॉलर के मुकाबले रुपया 31 पैसे कमजोर होकर बंद हुआ। US Dollar की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर रुपये पर देखने को मिला।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में बाजार की दिशा वैश्विक संकेतों, महंगाई दर के आंकड़ों और केंद्रीय बैंकों की नीतियों पर निर्भर करेगी। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे सतर्कता बरतें और लंबी अवधि के नजरिए से निवेश करें।

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 236 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 24400 के पार
घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी मामूली छलांग लगाकार हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। आइए जानते हैं बाजार का हाल विस्तार से।

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में सोमवार को बड़ा उतार-चढ़ाव दिखा। पहले प्री ओपनिंग की बढ़त गंवाकर सेंसेक्स में 200 अंक से अधिक की गिरावट थी, निफ्टी 24,300 से नीचे पहुंच गया था। इस दौरान एचडीएफसी बैंक और आरआईएल ने बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव डाला। हालांकि, फिर बेंचमार्क सूचकांकों में खरीदारी लौटी और सूचकांक हरे निशान पर लौट आए।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 236.64 अंक चढ़कर 78,730.18 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 66.65 अंक बढ़कर 24,420.20 पर पहुंच गया। ट्रेंट और एसबीआई शीर्ष लाभ कमाने वाले शेयर रहे। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 19 पैसे बढ़कर 92.72 पर पहुंच गया।

शेयर बाजार में हरे निशान पर ओपनिंग, सेंसेक्स 550 अंक चढ़ा, निफ्टी 23350 के पार पहुंचा
शेयर बाजार में हरे निशान पर ओपनिंग हुई है।  सेंसेक्स 550 अंक चढ़कर कारोबार कर रहा है तो निफ्टी 23350 के पार पहुंच गया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन गुरुवार को भी हरे निशान पर कारोबार होता दिखा। भारतीय बाजार के दो बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेसेक्स 566.32 (0.72%) अंकों की बढ़त के साथ 78,677.56 के स्तर पर कारोबार करता दिखा और 78,730 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा।दूसरी ओर, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 144.45(0.60%) अंक उछलकर 24,375.75 के स्तर पर पहुंच गया।

शुरुआती कारोबार के दौरान आईसीआईसीआई और एलएंडटी के शेयर टॉप गेनर्स के रूप में कारोबार करते दिखे।

शेयर बाजार : बीएसई के 30 शेयरों का हाल

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट सेंसेक्स 1600 अंक टूटा निफ्टी 23600 से नीचे
अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में हुई बातचीत के दौरान कोई ठोस हल नहीं निकल पाने के कारण वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है। इसके असर से सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दिखी। सेंसेक्स और निफ्टी का क्या है हाल, आइए जानते हैं विस्तार से।

अमेरिका-ईरान वार्ता विफल होने से सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 1,600 अंक की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी 23,600 से नीचे पहुंच गया। बैंकिंग शेयरों में भारी गिरावट दिख रही है।

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट सेंसेक्स 1600 अंक टूटा निफ्टी 23600 से नीचे

सेंसेक्स
76,003.55
-1,546.70 (-1.99%)

निफ्टी
23,580.00
-470.60 (-1.96%)

अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर के दौरान शांति वार्ता टूटने के बाद बाजार में व्यापक बिकवाली हावी रही। इससे सभी प्रमुख क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में आ गए। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, इसके बाद बैंकिंग, वित्तीय और तेल व गैस क्षेत्रों में भी गिरावट आई। इस बीच निवेशक वैश्विक आर्थिक चिंताओं के कारण दबाव में दिखे। फार्मा और स्वास्थ्य सेवा जैसे सुरक्षित क्षेत्रों में कम गिरावट दिखी। कुल मिलाकर बाजार का माहौल कमजोर बना हुआ है, जो जोखिम से बचने के रुझान और इक्विटी में क्षेत्रीय नेतृत्व की कमी को दर्शाता है।

तेल की कीमतों में आया उछाल

इस घटनाक्रम के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है और ब्रेंट क्रूड 103 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था और बाजारों के लिए नई चिंता बनकर उभरा है।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार के अनुसार, यह नाकेबंदी दरअसल ईरान की संभावित नाकेबंदी के जवाब में अमेरिकी कदम है, जिसका आगे क्या असर होगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में भू-राजनीतिक स्तर पर नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिल सकते हैं, जिसका सीधा असर बाजारों पर पड़ेगा। उन्होंने निवेशकों को सलाह दी है कि इस अत्यधिक अनिश्चित माहौल में वेट एंड वॉच यानी इंतजार और नजर बनाए रखने की रणनीति अपनाना ही बेहतर होगा।