स्कूल में कक्षा 9 के छात्र ने 10वीं के छात्र को मार डाला…शौचालय में चाकूबाजी; गाजीपुर हत्याकांड की कहानी

स्कूल में कक्षा 9 के छात्र ने 10वीं के छात्र को मार डाला…शौचालय में चाकूबाजी; गाजीपुर हत्याकांड की कहानी

गाजीपुर के शहर कोतवाली इलाके के महराजगंज स्थित सनबीम स्कूल में सोमवार की सुबह 10 बजे कक्षा नौ के छात्र ने फल काटने वाले चाकू से हमला कर दसवीं के छात्र आदित्य वर्मा (15) की हत्या कर दी। चाकूबाजी में आरोपी सहित तीन छात्र घायल हो गए।

सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वारदात स्थल से चाकू बरामद किया है। जो आरोपी छात्र पानी की बोतल में छिपाकर लाया था। पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं। 

पुलिस वारदात की असली वजह तलाशने में जुटी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक, 15 अगस्त को छात्रों के दो गुटों में विवाद हुआ था, लेकिन विवाद की वजह क्या थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

गाजीपुर के सनबीम स्कूल के छात्र आदित्य वर्मा को बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया। हत्यारोपी छात्र ने सिर, सीने और कमर में चाकू से चार वार किए थे। स्कूल ड्रेस में आदित्य का शव को देख लोग सिहर उठे। वहीं, आरोपी छात्र मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में सिर झुकाए बैठा रहा। 

उधर, पोस्टमार्टम में आदित्य के शरीर पर चाकू के चार घाव मिले हैं। घटना के बाद प्रबंधन ने स्कूल में छुट्टी कर दी। शाम को आदित्य के पिता की तहरीर पर दो छात्रों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। दोनों नाबालिग हैं। आरोपी छात्र के पिता निजी क्लीनिक चलाते हैं। 

उसके चेहरे पर वारदात के बाद गुस्से के भाव उदासी के बीच झलक रहे थे।पुलिस सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम में आदित्य वर्मा के शरीर पर कुल चार घाव मिले। एक घाव सिर पर दाहिनी तरफ और दो गहरे घाव सीने पर दोनों तरफ थे। एक घाव कमर पर था। 

शौचालय से लड़खड़ाते निकला खून से लथपथ आदित्य

कोतवाली पुलिस ने स्कूल से सीसीटीवी कैमरे का वीडियो फुटेज जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, चाकू मारे जाने के बाद खून से लथपथ आदित्य शौचालय से बाहर निकल अपनी कक्षा की ओर लड़खड़ाते हुए जाते दिख रहा है। 

A class 9 student killed a class 10 student in Sunbeam School story of Ghazipur murder case in hindi
आदित्य वर्मा की फाइल फोटो – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इस बीच एक शिक्षिका कक्षा से निकलती है और आदित्य का सिर अपनी गोद में रख लेती है। शौचालय में हुई चाकूबाजी में यूसुफपुर निवासी नमन जायसवाल (14), गाजीपुर घाट निवासी अभिनव तिवारी (15) और आरोपी छात्र घायल हुए हैं। घायल आदित्य, नमन और आरोपी छात्र को करीब 10 बजे मेडिकल कॉलेज स्थित जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने आदित्य वर्मा को मृत घोषित कर दिया। 

A class 9 student killed a class 10 student in Sunbeam School story of Ghazipur murder case in hindi
बेटे आदित्य की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस के पास गुमशुम बैठे पिता शिवजी वर्मा – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

तीसरी मंजिल पर शौचालय में हुई वारदात
यूसुफपुर कटरा निवासी सराफा व्यवसायी शिवजी वर्मा ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उनका छोटा बेटा आदित्य वर्मा (15) सनबीम स्कूल में हाईस्कूल में पढ़ता था। स्कूल की तरफ से ही बेटे को चाकू मारे जाने की सूचना दी गई थी। 

A class 9 student killed a class 10 student in Sunbeam School story of Ghazipur murder case in hindi
फ्रीजर में रखे बेटे के शव को देखते शिवजी वर्मा – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

स्कूल स्टाफ की तरफ से बताया गया था कि तीसरी मंजिल पर कक्षा नौ और दस की कक्षाएं चलती हैं। सुबह करीब 9:30 बजे तीसरे पीरियड की घंटी बजने पर कुछ छात्र शौचालय गए थे। कक्षा से करीब 20 मीटर दूर शौचालय है। 

शौचालय में छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। आरोप है कि आरोपी कक्षा नौ के छात्र ने आदित्य वर्मा के सिर और सीने पर चाकू से वार कर घायल कर दिया।

इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी छात्र ने आदित्य को मौत के घाट उतारने के लिए ही हमला किया था। शहर कोतवाल दीन दयाल पांडेय ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दो नामजद छात्रों के खिलाफ दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है।

पहले से ही थी तनातनी, 15 अगस्त को भी हुई थी कहासुनी
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि घायल नमन का आरोपी छात्र से किसी बात पर करीब एक सप्ताह पहले विवाद हुआ था। इस पर आदित्य और आरोपी छात्र के साथ कहासुनी हुई थी। बताया जा रहा कि 15 अगस्त को भी स्कूल के बाहर आरोपी छात्र से विवाद हुआ था।

सनबीम स्कूल में छात्रों के दो गुटों में मारपीट में एक छात्र की मौत हो गई। वारदात के समय कई छात्र मौजूद थे। उनसे बात की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। -ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, एएसपी सिटी

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *