सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- सरकार का खजाना खाली, लेकिन महिलाओं को 2500 जरूर देंगे, आतिशी ने दिया जवाब

सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- सरकार का खजाना खाली, लेकिन महिलाओं को 2500 जरूर देंगे, आतिशी ने दिया जवाब

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आप की पूर्व सरकार खजाना खाली छोड़कर गई है। हम चार दिनों से अलग-अलग चरणों में कई बैठकें कर रहे हैं। पिछली सरकार खजाना खाली छोड़कर गई है, लेकिन हम महिलाओं को 2500 रुपये जरूर देंगे। 

भाजपा सरकार के साथ आप का टकराव फिर दिखने लगा है। दोनों पार्टियों के नेताओं में जुबानी जंग जारी है। रविवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीडिया से कहा कि दिल्ली सरकार का खजाना खाली है। पिछली सरकार खजाना खाली छोड़कर गई है, लेकिन हम महिलाओं को 2500 रुपये जरूर देंगे। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा खजाना खाली होने का बहाना न बनाए। दिल्ली वालों से किए गए वादे पूरे किए जाएं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आप की पूर्व सरकार खजाना खाली छोड़कर गई है। हम चार दिनों से अलग-अलग चरणों में कई बैठकें कर रहे हैं। जब अधिकारियों के साथ बैठते हैं और सरकार की मौजूदा वित्तीय स्थिति की जांच करते हैं, तो पता चलता है कि पिछली सरकार की ओर से छोड़ी गई स्थिति के कारण खजाना पूरी तरह से खाली है। इसके बावजूद हम महिलाओं को सम्मान राशि जरूर देंगे। 1000 फीसदी इस वादे को पूरा करेंगे। ढाई हजार रुपये मासिक भुगतान को विस्तृत योजना के साथ लागू किया जाएगा। इस योजना को लागू करने के लिए अधिकारियों से कई बैठकें हुईं हैं।

मुख्यमंत्री ने आप और कांग्रेस पर दिल्ली के लोगों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने 15 साल तक दिल्ली पर शासन किया। इसके बाद आप 11 साल तक सत्ता में रही। इसके बावजूद उन्होंने कभी दिल्ली के लोगों के मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया। भाजपा के सत्ता में आने के एक दिन बाद ही, उन्होंने हमारी सरकार पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। सच्चाई यह है कि विपक्ष कैग रिपोर्ट से डरा हुआ है। विपक्ष भाजपा सरकार की पारदर्शिता से डरता है। वे डरे हुए हैं, क्योंकि पहले विधानसभा सत्र में ऐसी रिपोर्ट पेश करेंगे जो पहले कभी पेश नहीं की गई। पिछली सरकार के कामों की सच्चाई लोगों के सामने आ जाएगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *