रात में प्रेमी के साथ खेत में थी बेटी… बाप ने कुल्हाड़ी से काट डाला; नाबालिग हत्याकांड में नया मोड़

रात में प्रेमी के साथ खेत में थी बेटी… बाप ने कुल्हाड़ी से काट डाला; नाबालिग हत्याकांड में नया मोड़

फिरोजाबाद में कुल्हाड़ी से किशोरी की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने अब प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

फिरोजाबाद के जसराना इलाके के एक गांव में कुल्हाड़ी से 13 वार कर बेटी की हत्या करने के मामले में बुधवार को पुलिस ने लड़की के प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया। उस पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप है। हत्या के आरोपी पिता और प्रेमी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया।

थाना जसराना इलाके के एक गांव के खेत में मंगलवार सुबह 17 वर्षीय किशोरी का लहूलुहान शव बरामद हुआ था। मामले की जांच में खुलासा हुआ कि पिता ने ही सोमवार रात कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ 13 वार कर बेटी की हत्या की थी। पिता ने अपराध कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि रात में बेटी को उसने प्रेमी के साथ पकड़ा था। इसके बाद गुस्से में वारदात को अंजाम दिया।

दुष्कर्म एवं पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया

पुलिस ने इस मामले में बुधवार को प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म एवं पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि स्लाइड बनाकर दुष्कर्म की जांच की जाएगी।

एक वर्ष से दोनों के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग

पुलिस की गिरफ्त में मौजूद प्रेमी ने बताया वह मजदूरी आदि का कार्य करता है। वह आए दिन किशोरी के गांव जाता रहता था। इसी दौरान एक वर्ष पूर्व उससे उसकी मुलाकात हुई। दोनों में प्रेम हो गया था। सोमवार की रात उसकी प्रेमिका उससे मिलने आई थी।

firozabad murder Lover also arrested in murder of teenager with axe Police registered case under POCSO Act
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी प्रेमी – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पिता का मोबाइल लेकर गई थी प्रेमी से मिलने

सोमवार रात किशोरी प्रेमी से मिलने जाते समय पिता का मोबाइल भी साथ ले गई थी। चारपाई पर मोबाइल नहीं मिलने पर पिता ने मोबाइल की खोजबीन शुरू की। इस बाबत पत्नी व बड़ी पुत्री से पूछा। छोटी बेटी के घर में नहीं मिलने से पिता उसे खोजने निकला। इस बीच उसने अपनी बेटी को उसके प्रेमी के साथ खेत में पकड़ लिया। 

firozabad murder Lover also arrested in murder of teenager with axe Police registered case under POCSO Act
गमगीन परिजन – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मौका देखकर पड़ोस के गांव का रहने वाला प्रेमी भाग निकला। इसके बाद पिता ने आपा खो दिया और खेत में ही कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ 13 वार कर बेटी की हत्या कर दी। मृतका के भाई ने कहा कि वह गुड़गांव में नौकरी करता है। उसे मामले की कोई जानकारी नहीं है। बेटी की हत्या एवं पति के जेल जाने के बाद से आरोपी की पत्नी का रो-रोकर बुरा है।

बाप ने की थी बेटी की हत्या
फिरोजाबाद के गांव नगला जाट में एक पिता ने सोमवार रात कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ 13 वार कर 12वीं में पढ़ने वाली बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। वह बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज था। मंगलवार सुबह खेतों में किशोरी का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। 

सख्ती से पूछने पर कबूला जुर्म
मृतका का पिता अनजान बना रहा। पुलिस को गुमराह करने के लिए तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच कबूल कर लिया। रात को पुलिस ने आरोपी पिता की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

महिलाओं ने देखा नाबालिग का लहूलुहान शव
गांव निवासी शख्स की पुत्री सोमवार रात अपनी बहन और मां के साथ घर में सो रही थी। रात में अचानक युवती गायब हो गई। नाबालिग के पिता ने तलाश शुरू की। वह खेत में प्रेमी संग मिली। इस पर पिता का खून खौल उठा और उसने उसे मार डाला। इसके बाद घर आ गया। सुबह जब गांव की महिलाएं शौच के लिए खेतों की तरफ गई तो नाबालिग का लहूलुहान शव देखा। खेत में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। 

इसके बाद एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन, सीओ जसराना राजेश गुनावत और थाना प्रभारी शेर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों एवं परिजन से जानकारी लेने के साथ साक्ष्य एकत्रित किए।

गर्दन पर छह… शरीर पर सात वार
फिरोजाबाद के जसराना के गांव नगला जाट में बेटी की हत्या करने वाले आरोपी पिता ने दरिंदगी की सभी हदें पार कर दीं। दिखावे की झूठी आन में आरोपी पिता इस कदर अंधा हो गया था कि उसने अपनी ही बेटी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ 13 वार किए। इसमें छह वार गर्दन और सात वार शरीर के अन्य हिस्सों पर किए और बेरहमी से बेटी की हत्या कर दी। पिता की दरिंदगी का कबूलनामा सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *